बेटी के निकाह में भावुक हुए विधायक अकरम खान:बोले- पहले खिलौने लाता था, आज शादी का जोड़ा लेकर जा रहा हूं

बेटी के निकाह में भावुक हुए विधायक अकरम खान:बोले- पहले खिलौने लाता था, आज शादी का जोड़ा लेकर जा रहा हूं

हरियाणा के यमुनानगर जिले की जगाधरी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक चौधरी अकरम खान की बेटी अफशां के निकाह और आर्शीवाद समारोह से जुड़े नए वीडियो सामने आए हैं। इनमें विधायक अकरम खान बेटी की शादी को लेकर भावुक नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह अपने दिल की बात साझा करते हुए कहते हैं कि उन्हें बहुत महसूस हो रहा है। बेटी के लिए शादी का सामान लेकर आते समय उन्हें वह दिन याद आ रहे थे, जब वह उसके लिए खिलौने खरीदकर लाया करते थे। आज वही पिता बेटी के लिए शादी का जोड़ा लेकर जा रहा है। अकरम खान की ये बातें सुनकर बेटी अफशां भी भावुक हो जाती है।विधायक और उनकी बेटी के बीच भावनाओं से भरे इन पलों के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। खिलौने लाने से शादी का जोड़ा खरीदने तक का सफर किया याद वीडियो में अकरम खान बताते हैं कि जब वह बेटी के लिए शादी का सामान लेकर आ रहे थे, तो उन्हें पुराने दिन याद आने लगे। एक समय था, जब वह बेटी के लिए खिलौने लेकर घर लौटते थे। अकरम खान की बातों के दौरान बेटी अफशां भी भावुक नजर आती है। पिता-बेटी के इस भावुक पल को सोशल मीडिया पर लोग शादी से जुड़े खास पलों के रूप में देख रहे हैं। दिल्ली में हुई अफशां और अरबाज के निकाह की रस्में जगाधरी से कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां का निकाह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज खान से हुआ है। निकाह की रस्में रविवार रात नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित PSOI क्लब में आयोजित की गईं। दोनों की अरेंज मैरिज हुई है। अफशां ने मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है, जबकि अरबाज इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार करते हैं। इस शादी में राजनीति के अलग-अलग दलों के कई बड़े नेता शामिल हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे समेत कई नेताओं ने पहुंचकर नवदंपती को शुभकामनाएं दीं। शादी में दिखी भाजपा-कांग्रेस के नेताओं की मौजूदगी अफशां और अरबाज के निकाह में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अफशां और अरबाज को बधाई दी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायक अकरम खान से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और विधायक जस्सी पेटवाड़ भी शादी में पहुंचे। समारोह में शामिल नेताओं ने परिवार को शुभकामनाएं दीं। 1996 में पहली बार विधायक बने थे अकरम खान चौधरी अकरम खान यमुनानगर जिले के गांव खिजरी के रहने वाले हैं। उन्होंने 1996 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। वर्ष 2009 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर जगाधरी विधानसभा सीट से चुनाव जीता। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। वर्ष 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए उन्होंने 67,403 वोट हासिल किए और जगाधरी से विधायक निर्वाचित हुए। अकरम खान के पिता चौधरी मोहम्मद असलम खान भी विधायक रह चुके हैं। अकरम खान वर्ष 1999 में ओमप्रकाश चौटाला की सरकार में गृह राज्य मंत्री बनाए गए थे। इसके बाद उन्होंने विधानसभा में डिप्टी स्पीकर की जिम्मेदारी भी संभाली। वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार के दौरान भी डिप्टी स्पीकर रहे। फिलहाल बेटी अफशां के निकाह से जुड़े भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। पिता का बेटी के बचपन के दिनों को याद करना और शादी के मौके पर भावुक हो जाना इस समारोह का एक खास पहलू बनकर सामने आया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *