रोहतक का आदित्य कुंडू बना JEE मेंस में सिटी टॉपर:आर्मी जाने का सपना, फोन ने बदली सोच, अब इंजीनियर बनकर करेंगे नई खोज

रोहतक का आदित्य कुंडू बना JEE मेंस में सिटी टॉपर:आर्मी जाने का सपना, फोन ने बदली सोच, अब इंजीनियर बनकर करेंगे नई खोज

रोहतक में JEE मेंस में ऑल इंडिया 391 रैंक हासिल करने वाले आदित्य कुंडू निवासी गांव टिटोली ने बताया कि JEE मेंस के लिए काफी मेहनत की थी, जिसके कारण सफलता भी मिली। JEE मेंस में 99.98 प्रतिशत अंक हासिल किए, जिसके कारण परिवार में खुशी की लहर है। आदित्य कुंडू ने बताया कि 10वीं कक्षा में 85 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और तब तक आर्मी में जाने का सपना था। चचेरा भाई अमन कुंडू भी एनडीए पास कर चुका है और दोनों साथ बैठकर तैयारी करते थे। लेकिन एक दिन फोन में JEE के बारे में देखा तो सोच बदल गई। आदित्य कुंडू ने कहा कि JEE के लिए तैयारी करवाने वाले इंस्टीट्यूट के बारे में पता किया और तैयारी शुरू कर दी। पिछले दो साल से JEE की तैयारी आकाश इंस्टीट्यूट में कर रहे हैं। पिता खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि मां हाउस वाइफ है। लेकिन माता-पिता ने हमेशा उसे पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। आदित्य कुंडू परिवार में पहला बनेगा इंजीनियर
आदित्य के चचेरे भाई अमन कुंडू ने बताया कि आदित्य की सफलता के पीछे परिवार का बड़ा योगदान रहा है। अमन ने एनडीए की परीक्षा पास की है और आदित्य के साथ बैठकर ही पढ़ाई करते था। दोनों एक साथ प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने के लिए पढ़ते थे और कहीं पर अटकते तो एक दूसरे को समझाते थे। आदित्य पढ़ाई में अच्छा है और JEE एडवांस में अच्छी रैंक हासिल करने की उम्मीद है। एयर प्रदूषण कंट्रोल सिस्टम बनाने का सपना
JEE मेंस में 99.76 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले रोहतक निवासी तरुण निझावन ने बताया कि शुरू से ही साइंस व गणित में रूचि थी। अपने दिमाग का भरपूर प्रयोग करना है। तरुण ने बताया कि कुछ नया रिसर्च करने की सोच थी, जिससे सोसाइटी में कोई चेंज आए। तरुण निझावन ने बताया कि एयर प्रदूषण कंट्रोल सिस्टम बनाने का सपना है, जिससे बढ़ते प्रदूषण को रोका जा सके। तरुण को 10वीं कक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए और आगे अब JEE एडवांस की तैयारी कर रहे हैं। JEE एडवांस में इससे बेहतर नंबर लाने का प्रयास करेंगे। तरुण को साफ्टवेयर इंजीनियर बनाने का सपना
तरुण के पिता अजय निझावन ने बताया कि वह बेटे को साफ्टवेयर इंजीनियर बनाना चाहते हैं। इसी के चलते तरुण की पढ़ाई भी उसी हिसाब से करवाई है। JEE मेंस में अच्छे नंबर आए हैं और अब JEE एडवांस की तैयारी करेगा। एक पिता के तौर पर वह सिर्फ साथ दे रहे हैं, बाकि तो तरुण जो बनना चाहता है, वह बनेगा। आकाश इंस्टीट्यूट का स्टूडेंट रहा जिला टॉपर
आकाश इंस्टीट्यूट के सीनियर एकडमिक डायरेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि इंस्टीट्यूट के 15 स्टूडेंट ने 99 प्रतिशत से अधिक नंबर हासिल किए है। आदित्य कुंडू की ऑल इंडिया में 391वीं रैंक आई है, जो जिला टॉपर है। अभी तक किसी भी इंस्टीट्यूट ने इससे कम रैंक का क्लेम नहीं किया है, इसलिए जिला टॉपर कह सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *