चंबा की पांगी घाटी में 6 महीने बाद सड़क बहाल:छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग खुला; बर्फबारी के कारण था बंद

चंबा की पांगी घाटी में 6 महीने बाद सड़क बहाल:छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग खुला; बर्फबारी के कारण था बंद

चंबा जिले के चुराह उपमंडल में बैरागढ़-सच्चे जोत-किलाड़ मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने सोमवार से इस मार्ग पर यातायात शुरू किया। विभाग की टीम ने रविवार को मशीनों की सहायता से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया था और ट्रायल रन के बाद मार्ग को सुरक्षित घोषित किया गया। यह मार्ग भारी बर्फबारी के कारण पिछले लगभग 6 महीनों से बंद था। इसके चलते जनजातीय क्षेत्र पांगी का जिला मुख्यालय चंबा से संपर्क टूट गया था। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण स्थानीय निवासियों को जम्मू-कश्मीर और कुल्लू के रास्ते लंबा और कठिन सफर तय करना पड़ रहा था, जिससे उन्हें समय और धन दोनों का नुकसान हो रहा था। लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का रास्ता साफ मार्ग बहाल होने से पांगी घाटी का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क फिर से स्थापित हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य प्रशासनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने मार्ग खुलने पर राहत व्यक्त की है और लोक निर्माण विभाग के प्रयासों की सराहना की है। अधीक्षण अभियंता ने सड़क का किया मुआयना सड़क खोलने के कार्य के दौरान अधीक्षण अभियंता जी.एस. ठाकुर मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने टीम के साथ स्थिति का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए आगे भी मार्ग की निगरानी की जाएगी ताकि यातायात सुरक्षित बना रहे। इस मार्ग के बहाल होने से क्षेत्र में सामान्य जनजीवन के पटरी पर लौटने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *