सहरसा में सड़क हादसा, 13 वर्षीय छात्र की मौत:चचेरे भाई के साथ पूजा करने जा रहा था, पिकअप ने मारी टक्कर; सिर पर लगी चोट

सहरसा में सड़क हादसा, 13 वर्षीय छात्र की मौत:चचेरे भाई के साथ पूजा करने जा रहा था, पिकअप ने मारी टक्कर; सिर पर लगी चोट

सहरसा के बलवाहाट थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सकरा पहाड़पुर कोसी बांध के पास एक अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छठी कक्षा का छात्र था दर्शन मृत किशोर की पहचान सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दिवारी पंचायत अंतर्गत धकजरी वार्ड नंबर 12 निवासी बद्री शर्मा के पुत्र दर्शन कुमार के रूप में हुई है। दर्शन अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था और भरौली स्थित सरकारी विद्यालय में छठी कक्षा का छात्र था। मृतक के मामा ने बताया कि रविवार को दर्शन अपने चचेरे भाई धीरज कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर कारू स्थान पूजा करने जा रहा था। रास्ते में एक अज्ञात पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में धीरज को हल्की चोटें आईं, जबकि दर्शन के सिर में गंभीर चोट लगी। थानाध्यक्ष बोले-पिकअप चालक की तलाश जारी दुर्घटना के बाद दर्शन को तुरंत नजदीक के बरियाही स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अज्ञात पिकअप और उसके चालक की तलाश कर रही है। सहरसा के बलवाहाट थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सकरा पहाड़पुर कोसी बांध के पास एक अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छठी कक्षा का छात्र था दर्शन मृत किशोर की पहचान सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दिवारी पंचायत अंतर्गत धकजरी वार्ड नंबर 12 निवासी बद्री शर्मा के पुत्र दर्शन कुमार के रूप में हुई है। दर्शन अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था और भरौली स्थित सरकारी विद्यालय में छठी कक्षा का छात्र था। मृतक के मामा ने बताया कि रविवार को दर्शन अपने चचेरे भाई धीरज कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर कारू स्थान पूजा करने जा रहा था। रास्ते में एक अज्ञात पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में धीरज को हल्की चोटें आईं, जबकि दर्शन के सिर में गंभीर चोट लगी। थानाध्यक्ष बोले-पिकअप चालक की तलाश जारी दुर्घटना के बाद दर्शन को तुरंत नजदीक के बरियाही स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अज्ञात पिकअप और उसके चालक की तलाश कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *