RJD का प्रोटेस्ट, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप:चुनाव आयोग के कामकाज पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग

RJD का प्रोटेस्ट, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप:चुनाव आयोग के कामकाज पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग

सीतामढ़ी में शुक्रवार को आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर सवाल उठाए। जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर स्थल के पास जमा हुए पार्टी नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग की। आरजेडी नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाने और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं की सही जांच होनी चाहिए। ”छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती” प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े फैसलों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा ने ज्ञानेश कुमार पर हमला करते हुए उन्हें “लोकतंत्र का हत्यारा” बताया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के वोट के अधिकार से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती। वहीं, पूर्व विधायक अबु दुजाना ने आरोप लगाया कि बिहार में बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। आगे भी आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी उन्होंने कहा कि एसआईआर के बहाने लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए और भाजपा के पक्ष में काम किया गया। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने और उन्हें जेल भेजने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल आरजेडी नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र का आधार है। इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी या पक्षपात की शिकायत सामने आने पर उसकी साफ जांच जरूरी है। नेताओं ने यह भी कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। सीतामढ़ी में शुक्रवार को आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर सवाल उठाए। जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर स्थल के पास जमा हुए पार्टी नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग की। आरजेडी नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाने और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं की सही जांच होनी चाहिए। ”छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती” प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े फैसलों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा ने ज्ञानेश कुमार पर हमला करते हुए उन्हें “लोकतंत्र का हत्यारा” बताया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के वोट के अधिकार से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती। वहीं, पूर्व विधायक अबु दुजाना ने आरोप लगाया कि बिहार में बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। आगे भी आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी उन्होंने कहा कि एसआईआर के बहाने लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए और भाजपा के पक्ष में काम किया गया। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने और उन्हें जेल भेजने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल आरजेडी नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र का आधार है। इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी या पक्षपात की शिकायत सामने आने पर उसकी साफ जांच जरूरी है। नेताओं ने यह भी कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *