सीवान में 25 जगहों पर एक साथ गूंजा ‘वन्दे मातरम्’:पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में दिखी राष्ट्रभावना

सीवान में 25 जगहों पर एक साथ गूंजा ‘वन्दे मातरम्’:पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में दिखी राष्ट्रभावना

सीवान के विद्या भारती के तत्वावधान में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जिले में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत करीब 25 स्थानों पर एक साथ राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन हुआ। कार्यक्रम में महावीरी विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ अभिभावक, युवा, स्थानीय नागरिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। होटल सफायर इन से रेलवे स्टेशन तक सामूहिक गायन
शहर के होटल सफायर इन, रेलवे स्टेशन परिसर, महादेवा शिव मंदिर और राजेंद्र स्टेडियम स्थित पंच मंदिर परिसर समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर लोग एकत्र हुए। निर्धारित समय पर सभी ने एक साथ खड़े होकर राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में युवा वर्ग और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता विशेष रही। ‘एक समय, एक लय, एक स्वर’ का दिया संदेश
आयोजकों ने बताया कि ‘नमामि भारतम्’ का उद्देश्य ‘एक समय, एक लय, एक स्वर’ में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के माध्यम से लोगों को एक सूत्र में जोड़ना और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करना था। कार्यक्रम के दौरान देश की गौरवशाली परंपरा, स्वतंत्रता चेतना और सांस्कृतिक विरासत को भी स्मरण किया गया। नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने का प्रयास
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों और नई पीढ़ी को ‘वन्दे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व तथा स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी स्मृतियों से परिचित कराने का प्रयास किया गया। विभिन्न स्थानों पर एक ही समय सामूहिक गायन के जरिए सामाजिक एकता और सहभागिता का संदेश दिया गया। सीवान के विद्या भारती के तत्वावधान में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जिले में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत करीब 25 स्थानों पर एक साथ राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन हुआ। कार्यक्रम में महावीरी विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ अभिभावक, युवा, स्थानीय नागरिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। होटल सफायर इन से रेलवे स्टेशन तक सामूहिक गायन
शहर के होटल सफायर इन, रेलवे स्टेशन परिसर, महादेवा शिव मंदिर और राजेंद्र स्टेडियम स्थित पंच मंदिर परिसर समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर लोग एकत्र हुए। निर्धारित समय पर सभी ने एक साथ खड़े होकर राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में युवा वर्ग और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता विशेष रही। ‘एक समय, एक लय, एक स्वर’ का दिया संदेश
आयोजकों ने बताया कि ‘नमामि भारतम्’ का उद्देश्य ‘एक समय, एक लय, एक स्वर’ में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के माध्यम से लोगों को एक सूत्र में जोड़ना और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करना था। कार्यक्रम के दौरान देश की गौरवशाली परंपरा, स्वतंत्रता चेतना और सांस्कृतिक विरासत को भी स्मरण किया गया। नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने का प्रयास
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों और नई पीढ़ी को ‘वन्दे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व तथा स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी स्मृतियों से परिचित कराने का प्रयास किया गया। विभिन्न स्थानों पर एक ही समय सामूहिक गायन के जरिए सामाजिक एकता और सहभागिता का संदेश दिया गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *