RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

RBSE 12th Result 2026 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। बोर्ड ने मंगलवार सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं के कला (Arts), वाणिज्य (Commerce) और विज्ञान (Science) संकाय का परिणाम एक साथ जारी कर दिया है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर में आधिकारिक वेबसाइट पर बटन दबाकर नतीजों की घोषणा की। इस अवसर पर अजमेर बोर्ड मुख्यालय से बोर्ड प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, सचिव गजेंद्र सिंह और विशेषाधिकारी नीतू यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े रहे।

पहली बार बना यह खास रिकॉर्ड

राजस्थान बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब 10वीं बोर्ड के नतीजों के बाद 12वीं का परिणाम घोषित किया गया है। आमतौर पर बोर्ड पहले 12वीं और उसके बाद 10वीं के परिणाम जारी करता रहा है, लेकिन इस बार बोर्ड ने अपनी परंपरा बदलते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

अलवर जिले का प्रदर्शन और पिछले साल का परिणाम

अलवर जिले की बात करें तो यहां कुल 28,646 विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया गया है। जिले के छात्र-छात्राओं में नतीजों को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो परिणाम काफी सकारात्मक रहे हैं:

वर्ष 2025: साइंस (98.37%), कॉमर्स (99.19%), आर्ट्स (97.52%)
वर्ष 2024: साइंस (97.07%), कॉमर्स (96.81%), आर्ट्स (96.79%)

स्टेप-बाय-स्टेप: ऐसे चेक करें अपना डिजिटल स्कोरकार्ड

विद्यार्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर अपना परिणाम देख सकते हैं:

  1. वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन करें।
  2. लिंक चुनें: होमपेज पर मौजूद “Examination Results 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. विवरण दर्ज करें: अपने संबंधित संकाय (Arts/Science/Commerce) का चयन करें और अपना रोल नंबर भरें।
  4. सबमिट करें: ‘Submit’ बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  5. सेव करें: भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लें या डिजिटल कॉपी सेव कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *