किशनगंज SDPO गौतम कुमार के 6 ठिकानों पर रेड:पूर्णिया में ससुराल से भारी मात्रा में जेवरात मिले; कैश गिनने के लिए मशीन मंगाई गई

किशनगंज SDPO गौतम कुमार के 6 ठिकानों पर रेड:पूर्णिया में ससुराल से भारी मात्रा में जेवरात मिले; कैश गिनने के लिए मशीन मंगाई गई

किशनगंज SDPO गौतम कुमार के 6 से अधिक ठिकानों पर EOU की रेड चल रही है। पटना, अररिया, सिल्लीगुड़ी के अलावा पूर्णिया में दो से अधिक ठिकानों पर पिछले 7 घंटों से आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी जारी है। ये रेड शहर के हाउसिंग कॉलोनी स्थित घर और कोरठबाड़ी स्थित उनके ससुराल में चल रही है। सूत्रों के मुताबिक ससुराल से भारी मात्रा में जेवरात मिले हैं। दस्तावेज खंगाले जा रहे EOU की 11 सदस्यीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुबह 6 बजे शहर के हाउसिंग कॉलोनी स्थित उनके आवास और कोरठबाड़ी स्थित ससुराल में छापेमारी की। इसमें स्थानीय पुलिस भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान अधिकारियों को कई अहम दस्तावेज, जमीन से जुड़े कागजात, कैश और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात बरामद मिले हैं। एक साथ कई ठिकानों पर रेड ये कार्रवाई सिर्फ पूर्णिया तक सीमित नहीं है। EOU की टीम ने किशनगंज में उनके सरकारी आवास और कार्यालय के अलावा अररिया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, पटना और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी संबंधित ठिकानों पर एक साथ रेड की है। गौतम कुमार 1994 बैच के दारोगा रहे हैं। उन्होंने 1994 से 2000 के बीच पूर्णिया में एएसआई के रूप में कई थानों में सेवा दी थी। फिलहाल पूरे मामले में EOU की टीम दस्तावेजों की जांच और संपत्ति के स्रोत की पड़ताल कर रही है। हालांकि इस छापेमारी को लेकर आधिकारिक तौर पर EOU का बयान सामने नहीं आया है, लेकिन लगातार चल रही कार्रवाई से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। किशनगंज SDPO गौतम कुमार के 6 से अधिक ठिकानों पर EOU की रेड चल रही है। पटना, अररिया, सिल्लीगुड़ी के अलावा पूर्णिया में दो से अधिक ठिकानों पर पिछले 7 घंटों से आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी जारी है। ये रेड शहर के हाउसिंग कॉलोनी स्थित घर और कोरठबाड़ी स्थित उनके ससुराल में चल रही है। सूत्रों के मुताबिक ससुराल से भारी मात्रा में जेवरात मिले हैं। दस्तावेज खंगाले जा रहे EOU की 11 सदस्यीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुबह 6 बजे शहर के हाउसिंग कॉलोनी स्थित उनके आवास और कोरठबाड़ी स्थित ससुराल में छापेमारी की। इसमें स्थानीय पुलिस भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान अधिकारियों को कई अहम दस्तावेज, जमीन से जुड़े कागजात, कैश और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात बरामद मिले हैं। एक साथ कई ठिकानों पर रेड ये कार्रवाई सिर्फ पूर्णिया तक सीमित नहीं है। EOU की टीम ने किशनगंज में उनके सरकारी आवास और कार्यालय के अलावा अररिया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, पटना और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी संबंधित ठिकानों पर एक साथ रेड की है। गौतम कुमार 1994 बैच के दारोगा रहे हैं। उन्होंने 1994 से 2000 के बीच पूर्णिया में एएसआई के रूप में कई थानों में सेवा दी थी। फिलहाल पूरे मामले में EOU की टीम दस्तावेजों की जांच और संपत्ति के स्रोत की पड़ताल कर रही है। हालांकि इस छापेमारी को लेकर आधिकारिक तौर पर EOU का बयान सामने नहीं आया है, लेकिन लगातार चल रही कार्रवाई से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *