जमुई में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई को किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमुई में तैयारियां तेज हो गई हैं। व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर से एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विकास कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण सहित कई न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजूश्री कुमारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, अग्रणी बैंक प्रबंधक लक्ष्मी एक्का और बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरदीप सहित अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए। ”त्वरित और सुलभ न्याय का एक प्रभावी माध्यम राष्ट्रीय लोक अदालत” प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत त्वरित और सुलभ न्याय का एक प्रभावी माध्यम है। इसमें आपसी सुलह-समझौते से मामलों का निस्तारण किया जाता है, जिससे किसी भी पक्ष की हार-जीत नहीं होती। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजूश्री कुमारी ने आमजनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस लोक अदालत में भाग लेकर अपने लंबित मामलों का निपटारा कराएं और इस आयोजन को सफल बनाएं। जमुई में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई को किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमुई में तैयारियां तेज हो गई हैं। व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर से एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विकास कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण सहित कई न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजूश्री कुमारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, अग्रणी बैंक प्रबंधक लक्ष्मी एक्का और बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरदीप सहित अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए। ”त्वरित और सुलभ न्याय का एक प्रभावी माध्यम राष्ट्रीय लोक अदालत” प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत त्वरित और सुलभ न्याय का एक प्रभावी माध्यम है। इसमें आपसी सुलह-समझौते से मामलों का निस्तारण किया जाता है, जिससे किसी भी पक्ष की हार-जीत नहीं होती। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजूश्री कुमारी ने आमजनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस लोक अदालत में भाग लेकर अपने लंबित मामलों का निपटारा कराएं और इस आयोजन को सफल बनाएं।


