घर में घुसकर महिला से किया रेप:किशनगंज में कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने मामला किया दर्ज, सिक्किम में रहता है पति

घर में घुसकर महिला से किया रेप:किशनगंज में कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने मामला किया दर्ज, सिक्किम में रहता है पति

किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में घर में अकेली रह रही महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने हत्या की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद न्याय के लिए भटकने के बावजूद पुलिस से मदद नहीं मिलने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर महिला थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता का पति रोजगार के सिलसिले में सिक्किम में रहता है। महिला अपनी बुजुर्ग मां और बच्चों के साथ गांव में रहती है। पीड़िता ने बताया कि मालबस्ती गांव निवासी मेराज आलम उस पर पहले से बुरी नजर रखता था, जिसकी जानकारी उसने अपने पति को भी दी थी। घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

पीड़िता के अनुसार 27 जून की रात वह घर के पीछे चापाकल पर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और हत्या करने की धमकी देकर जबरन रेप किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया तथा किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

अगले दिन पीड़िता शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची, लेकिन आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद उसने पंचायत स्तर पर भी न्याय पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। न्यायालय में परिवाद किया दायर

आखिरकार पीड़िता ने न्यायालय में परिवाद दायर किया। न्यायालय के निर्देश पर स्थानीय महिला थाना में केस दर्ज किया गया है। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में घर में अकेली रह रही महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने हत्या की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद न्याय के लिए भटकने के बावजूद पुलिस से मदद नहीं मिलने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर महिला थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता का पति रोजगार के सिलसिले में सिक्किम में रहता है। महिला अपनी बुजुर्ग मां और बच्चों के साथ गांव में रहती है। पीड़िता ने बताया कि मालबस्ती गांव निवासी मेराज आलम उस पर पहले से बुरी नजर रखता था, जिसकी जानकारी उसने अपने पति को भी दी थी। घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

पीड़िता के अनुसार 27 जून की रात वह घर के पीछे चापाकल पर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और हत्या करने की धमकी देकर जबरन रेप किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया तथा किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

अगले दिन पीड़िता शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची, लेकिन आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद उसने पंचायत स्तर पर भी न्याय पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। न्यायालय में परिवाद किया दायर

आखिरकार पीड़िता ने न्यायालय में परिवाद दायर किया। न्यायालय के निर्देश पर स्थानीय महिला थाना में केस दर्ज किया गया है। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *