बेगूसराय में अज्ञात वाहन में बाइक में मारी टक्कर:घर के इकलौते बेटे की मौत, चचेरे भाई की हालत गंभीर; बाजार से घर लौटते समय हुआ हादसा

बेगूसराय में अज्ञात वाहन में बाइक में मारी टक्कर:घर के इकलौते बेटे की मौत, चचेरे भाई की हालत गंभीर; बाजार से घर लौटते समय हुआ हादसा

बेगूसराय में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, चचेरे भाई की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान पवड़ा गांव निवासी हीरालाल सहनी के पुत्र कन्हैया कुमार(23) के रुप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर के इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल रितिक कुमार उर्फ लालू (24) का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र में बेला गाछी के पास की है। दोस्त की शादी के बाद परदेस जाने वाले थे जानकारी के अनुसार कन्हैया और रितिक परदेस में रहकर टाइल्स मिस्त्री का काम करते थे। करीब 20 दिन पहले दोनों एक साथ ही घर आए थे। यहां कन्हैया बहन की ससुराल में आयोजित शादी में शामिल हुआ। जबकि रितिक अपनी पत्नी को बिदागरी करवा कर घर लाया था। मृतक के चेहरे भाई रामचंद्र सहनी ने बताया कि 13 मई को दोनों के एक दोस्त की शादी थी, जिसके बाद फिर एक साथ में परदेस जाते। शुक्रवार देर शाम करीब 8:00 बजे बाइक से मंझौल बाजार गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल राहगीरों ने दोनों को सड़क पर गिरा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मंझौल पुलिस मौके पर पहुंची। वहां से उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने कन्हैया को मृत घोषित कर दिया। जबकि रितिक को बेगूसराय रेफर कर दिया। बेगूसराय में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, चचेरे भाई की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान पवड़ा गांव निवासी हीरालाल सहनी के पुत्र कन्हैया कुमार(23) के रुप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर के इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल रितिक कुमार उर्फ लालू (24) का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र में बेला गाछी के पास की है। दोस्त की शादी के बाद परदेस जाने वाले थे जानकारी के अनुसार कन्हैया और रितिक परदेस में रहकर टाइल्स मिस्त्री का काम करते थे। करीब 20 दिन पहले दोनों एक साथ ही घर आए थे। यहां कन्हैया बहन की ससुराल में आयोजित शादी में शामिल हुआ। जबकि रितिक अपनी पत्नी को बिदागरी करवा कर घर लाया था। मृतक के चेहरे भाई रामचंद्र सहनी ने बताया कि 13 मई को दोनों के एक दोस्त की शादी थी, जिसके बाद फिर एक साथ में परदेस जाते। शुक्रवार देर शाम करीब 8:00 बजे बाइक से मंझौल बाजार गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल राहगीरों ने दोनों को सड़क पर गिरा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मंझौल पुलिस मौके पर पहुंची। वहां से उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने कन्हैया को मृत घोषित कर दिया। जबकि रितिक को बेगूसराय रेफर कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *