बिहार सरकार में खान एवं भूतत्व तथा कला-संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी रविवार को मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक पूजा-अर्चना और दर्शन किया। मंदिर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार, मुकेश कुमार और मंदिर के पुजारी-महंत पंडित अभिषेक पाठक मौजूद रहे। मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि बाबा की कृपा और आशीर्वाद से उन्हें मंत्री बनने का अवसर मिला है। बिहार में नई सरकार बनी है और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकसित बिहार बनाने के संकल्प को पूरा किया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता सुशासन कायम करना और बिहार के विकास को नई गति देना है। अवैध खनन करने वालों को चेतावनी मंत्री ने अवैध खनन को लेकर सख्त संदेश देते हुए कहा कि बिहार में अपराध और अवैध कारोबार करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। अवैध खनन करने वाले बिहार छोड़ दें, नहीं तो सरकार कार्रवाई करने में देर नहीं करेगी। पुलिस को पूरी छूट दी गई है और अब न पैसे का प्रभाव चलेगा, न पैरवी का। फूहड़ गानों पर भी सरकार सख्त कला-संस्कृति विभाग के मंत्री ने फूहड़ और अश्लील गानों को लेकर भी कड़ा रुख अपनाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे गाने बिहार की संस्कृति और परंपरा को नुकसान पहुंचाते हैं और महिलाओं व लड़कियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और ऐसे गाने बनाने व बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। विभागीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। बंगाल चुनाव पर भी दिया बयान पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत और सरकार बनने को लेकर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि यह सनातनियों की जीत है। भाजपा सनातनी विचारधारा की पार्टी है और बंगाल को अब विकास की नई दिशा मिलेगी। पहले वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे थे, लेकिन अब राज्य में दंगों की जगह विकास की गंगा बहेगी और सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल बनेगा। बिहार सरकार में खान एवं भूतत्व तथा कला-संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी रविवार को मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक पूजा-अर्चना और दर्शन किया। मंदिर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार, मुकेश कुमार और मंदिर के पुजारी-महंत पंडित अभिषेक पाठक मौजूद रहे। मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि बाबा की कृपा और आशीर्वाद से उन्हें मंत्री बनने का अवसर मिला है। बिहार में नई सरकार बनी है और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकसित बिहार बनाने के संकल्प को पूरा किया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता सुशासन कायम करना और बिहार के विकास को नई गति देना है। अवैध खनन करने वालों को चेतावनी मंत्री ने अवैध खनन को लेकर सख्त संदेश देते हुए कहा कि बिहार में अपराध और अवैध कारोबार करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। अवैध खनन करने वाले बिहार छोड़ दें, नहीं तो सरकार कार्रवाई करने में देर नहीं करेगी। पुलिस को पूरी छूट दी गई है और अब न पैसे का प्रभाव चलेगा, न पैरवी का। फूहड़ गानों पर भी सरकार सख्त कला-संस्कृति विभाग के मंत्री ने फूहड़ और अश्लील गानों को लेकर भी कड़ा रुख अपनाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे गाने बिहार की संस्कृति और परंपरा को नुकसान पहुंचाते हैं और महिलाओं व लड़कियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और ऐसे गाने बनाने व बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। विभागीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। बंगाल चुनाव पर भी दिया बयान पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत और सरकार बनने को लेकर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि यह सनातनियों की जीत है। भाजपा सनातनी विचारधारा की पार्टी है और बंगाल को अब विकास की नई दिशा मिलेगी। पहले वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे थे, लेकिन अब राज्य में दंगों की जगह विकास की गंगा बहेगी और सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल बनेगा।


