​Raipur: डिप्टी सीएम साव बोले बसों के किराए में मामूली बढ़ोतरी हुई है

​Raipur: डिप्टी सीएम साव बोले बसों के किराए में मामूली बढ़ोतरी हुई है

Raipur: छत्तीसगढ़ में यात्री बसों के किराए में 40 फीसदी तक की वृद्धि की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई है। किराया वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। नई दरों के अनुसार नॉन एसी बसों का किराया 1.25 रुपए प्रति किमी से बढ़ाकर 1.75 रुपए प्रति किमी कर दिया गया है, यानी प्रति किमी 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। साधारण बसों में शुरुआती 5 किमी का न्यूनतम किराया 10 रुपए तय हुआ है। यह वृद्धि पूरे 5 साल बाद की गई है। इससे पहले 2021 में 25 पैसे का इजाफा हुआ था।

बस किरायों में बढ़ोतरी को लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएमअरुण साव ने बुधवार को रायपुर में कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। ​इस वजह से ट्रांसपोर्टर भी लगातार बस किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे, इसलिए किराए में नॉमिनल वृद्धि की गई है।

उपमुख्यमंत्री साव ने पिछली कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन्होंने पांच साल तक कोई भर्ती नहीं की, युवाओं को धोखा दिया और पीएससी घोटाले में शामिल रहे, वे ऐसे बयान कैसे दे सकते हैं? हमारी सरकार भर्ती के लिए प्रतिबद्ध है और सभी विभागों में लगातार नई भर्तियां हो रही हैं। अगर कोई गड़बड़ी या अन्य समस्या आती है, तो कभी-कभी प्रशासनिक ज़रूरतों के कारण तारीखें बदलनी पड़ती है।

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि साय सरकार के बजट में पांच अलग-अलग मिशन शुरू करने का प्रावधान किया गया है, जिनमें इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिशन, मुख्यमंत्री खेल उत्कृष्टता मिशन और पर्यटन पर केंद्रित एक मिशन शामिल है। इसकी तैयारियों के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हर मिशन के मुख्य फोकस क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए अलग-अलग बैठकें कीं, जिनमें विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *