बाराबंकी जिले की सदर सीट पर सपा विधायक धर्मराज सिंह यादव को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 53% जनता का मत है कि इन्हें टिकट मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद राकेश वर्मा हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो सपा में पहली पसंद धर्मराज सिंह यादव हैं। इन्हें 37% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर पूर्व MLC राजेश यादव हैं, जिन्हें 34% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर अनुज सिंह यादव हैं, उन्हें 22% ने पसंद किया है। भाजपा के उम्मीदवारों में राकेश वर्मा को 75% लोगों ने पहली पसंद के रूप में चुना है। डॉ. विवेक वर्मा को 17% और अरविंद को 3% लोगों ने पसंद किया है।
बसपा में नईम सिद्दीकी और मुबाशिर दोनों को 44-44% लोगों ने पसंद किया है। शेष 12% लोगों ने अन्य उम्मीदवारों को चुना है।


