इमलीगाछ चौक पर जर्जर सड़क के विरोध में प्रोटेस्ट:सड़क जाम कर आगजनी, दो घंटे ट्रैफिक अफेक्टेड; लोगों ने की नारेबाजी

इमलीगाछ चौक पर जर्जर सड़क के विरोध में प्रोटेस्ट:सड़क जाम कर आगजनी, दो घंटे ट्रैफिक अफेक्टेड; लोगों ने की नारेबाजी

कटिहार नगर निगम क्षेत्र के इमलीगाछ चौक पर सोमवार को जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर आगजनी की, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इमलीगाछ से रोजीतपुर जाने वाली सड़क पर नाला निर्माण के कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सड़क पर बड़े गड्ढे बन गए हैं और बारिश के कारण जलजमाव व कीचड़ से आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, खराब सड़क के कारण आए दिन बाइक, टोटो और टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन में शामिल मो. चांद और स्थानीय प्रतिनिधि मो. नियाज़ सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क की मरम्मत वर्षों से नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम, जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पुलिस बल ने मामला शांत कराया प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर नगर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। कटिहार नगर निगम क्षेत्र के इमलीगाछ चौक पर सोमवार को जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर आगजनी की, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इमलीगाछ से रोजीतपुर जाने वाली सड़क पर नाला निर्माण के कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सड़क पर बड़े गड्ढे बन गए हैं और बारिश के कारण जलजमाव व कीचड़ से आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, खराब सड़क के कारण आए दिन बाइक, टोटो और टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन में शामिल मो. चांद और स्थानीय प्रतिनिधि मो. नियाज़ सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क की मरम्मत वर्षों से नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम, जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पुलिस बल ने मामला शांत कराया प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर नगर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *