बंद घर से 5 लाख की संपत्ति चोरी:पीड़िता बेटी के ससुराल गई थी, 50 हजार नगद और सोने-चांदी के जेवरात ले गए बदमाश

बंद घर से 5 लाख की संपत्ति चोरी:पीड़िता बेटी के ससुराल गई थी, 50 हजार नगद और सोने-चांदी के जेवरात ले गए बदमाश

नालंदा में मंगलवार की रात चोर बंद मकान में घुसे। ताला तोड़कर नगदी और जेवरात समेत कुल 5 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया। घटना टुनटुन बिंद की पत्नी सोनवंती देवी के घर में हुई है। पीड़िता सोनवंती ने कहा कि मेरे पति और बेटा दिल्ली में रहते हैं, वहीं काम करते हैं। मैं घर में अकेली रहती हूं। 20 मार्च को मैं अपने घर में ताला लगाकर बेटी के ससुराल चली गई थी। घर की देखरेख की जिम्मेदारी गोतनी सुनीता देवी को सौंपी थी। बुधवार की सुबह गोतनी ने फोन पर सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। मैं अपने दामाद के साथ नियामतपुर स्थित अपने घर पहुंचीं। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे पर अपना नया ताला लगा दिया था, जबकि अंदर कमरे में रखी पेटी और बक्से का ताला टूटा हुआ था। पेटी में रखे 50 हजार रुपए नगद और सोने-चांदी के कीमती जेवरात गायब थे। पीड़िता के अनुसार चोरों ने कुल 5 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली है। घटना हरनौत थाना क्षेत्रव की है।
आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
घटना की जानकारी मिलने के बाद हरनौत थाने की पुलिस सक्रिय हुई। एसआई राजेश कुमार सिंह और एएसआई राम प्रताप ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। हरनौत थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। हालांकि, पीड़िता की ओर से अब तक थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही पुलिस को लिखित आवेदन प्राप्त होगा, प्राथमिकी दर्ज कर मामले की सघन जांच और चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की जाएगी। नालंदा में मंगलवार की रात चोर बंद मकान में घुसे। ताला तोड़कर नगदी और जेवरात समेत कुल 5 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया। घटना टुनटुन बिंद की पत्नी सोनवंती देवी के घर में हुई है। पीड़िता सोनवंती ने कहा कि मेरे पति और बेटा दिल्ली में रहते हैं, वहीं काम करते हैं। मैं घर में अकेली रहती हूं। 20 मार्च को मैं अपने घर में ताला लगाकर बेटी के ससुराल चली गई थी। घर की देखरेख की जिम्मेदारी गोतनी सुनीता देवी को सौंपी थी। बुधवार की सुबह गोतनी ने फोन पर सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। मैं अपने दामाद के साथ नियामतपुर स्थित अपने घर पहुंचीं। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे पर अपना नया ताला लगा दिया था, जबकि अंदर कमरे में रखी पेटी और बक्से का ताला टूटा हुआ था। पेटी में रखे 50 हजार रुपए नगद और सोने-चांदी के कीमती जेवरात गायब थे। पीड़िता के अनुसार चोरों ने कुल 5 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली है। घटना हरनौत थाना क्षेत्रव की है।
आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
घटना की जानकारी मिलने के बाद हरनौत थाने की पुलिस सक्रिय हुई। एसआई राजेश कुमार सिंह और एएसआई राम प्रताप ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। हरनौत थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। हालांकि, पीड़िता की ओर से अब तक थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही पुलिस को लिखित आवेदन प्राप्त होगा, प्राथमिकी दर्ज कर मामले की सघन जांच और चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *