Priyanka Gandhi बोलीं, जनता झेल रही बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण

Priyanka Gandhi बोलीं, जनता झेल रही बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को कहा कि देश की जनता इस समय बेरोजगारी और महंगाई जैसी ‘‘रावण रूपी’’ समस्याओं का सामना कर रही है तथा सत्य एवं असत्य के बीच जारी लड़ाई में उनकी पार्टी सत्य के लिए लड़ती रहेगी। वह विजयादशमी के अवसर पर दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुईं। प्रियंका ने कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह राजनीति करने का अवसर नहीं है और इसलिए वह सरकार के लिए कोई विशेष संदेश नहीं देना चाहतीं।

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘सिर्फ यह कहना चाहती हूं कि आज देश की जनता बेरोजगारी और महंगाई जैसी रावण रूपी समस्याओं का सामना कर रही है।’’
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज सत्य और असत्य के बीच लड़ाई हो रही है, जिसमें वे सत्य के लिए लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में सत्य का साथ देने की अपील करते हुए सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *