आज के दिन दो सितंबर बुधवार को अपराह्न दो बजे तक जो मुख्य घटनाएं हुए उनके समाचार इस प्रकार है :-
1. दिल्ली अदालत दंगा लीड ताहिर आईबी अधिकारी की हत्या : दिल्ली उच्च न्यायालय ने ताहिर हुसैन की अपील पर पुलिस से जवाब मांगा नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने फरवरी 2020 के दंगों के दौरान खुफिया ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में अपनी दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा को चुनौती देने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की याचिका पर बुधवार को पुलिस से जवाब मांगा।
2. न्यायालय बीसीआई बीसीआई को कोई भी नीतिगत फैसला अटॉर्नी जनरल, सॉलिसिटर जनरल के परामर्श से लेना होगा: न्यायालय नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) को कोई भी नीतिगत फैसला भारत के अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल के परामर्श से लेना होगा।
इसे भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट क्यों हुआ कैंसिल, CJI ने ऐसा क्या कह दिया, PM मोदी से इसका क्या है कनेक्शन?
3. उप्र मंदिर ट्रस्ट बैठक राम मंदिर ट्रस्ट आज नियुक्त करेगा पहला पूर्णकालिक सीईओ अयोध्या (उप्र) : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बुधवार को राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति कर सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
4. उप्र सड़क लीड धंसी उप्र : लखनऊ में सड़क धंसी, दो लोग घायल, कानपुर में भी हुआ ऐसा हादसा लखनऊ/कानपुर : उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा के लखनऊ स्थित आवास के बाहर बुधवार को सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से दो लोग घायल हो गए।
5. छत्तीसगढ़ राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ वामपंथी उग्रवाद के साये से बाहर निकला, विकास की नयी सुबह देख रहा: राधाकृष्णन रायपुर : उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को कहा कि छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों ने दशकों तक वामपंथी उग्रवाद की गंभीर चुनौती का सामना किया, लेकिन राज्य अब इस समस्या से उबर चुका है और विकास, प्रगति तथा समृद्धि की नयी सुबह देख रहा है।
इसे भी पढ़ें: Disha Salian मामले में FIR दर्ज कर पिता का बयान लेगी CBI, हाईकोर्ट ने दिए आदेश
6. महाराष्ट्र अदालत दिशा सालियान लीड जांच बंबई उच्च न्यायालय ने दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश दिए मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय ने सेलिब्रिटी प्रबंधक रहीं दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने का आदेश दिया है। सालियान के पिता ने 2020 में हुई उनकी मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताया था।
7. अमेरिका सीतारमण सिलुआनोव वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने रूसी समकक्ष सिलुआनोव से मुलाकात की, एससीओ विकास बैंक पर चर्चा वॉशिंगटन : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने रूसी समकक्ष एंटोन सिलुआनोव से मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने तथा शंघाई सहयोग संगठन विकास बैंक की स्थापना पर चर्चा की।
इसे भी पढ़ें: Red Fort धमाके के नाम पर डराया, Delhi के बुजुर्ग जोड़े से Cyber Fraud में 30 Lakhs ठगे
8. नेपाल बाढ़ मृतक संख्या नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,127 हुई: पुलिस काठमांडू : नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1,127 हो गई। हिमालयी क्षेत्र में आई इस आपदा के एक सप्ताह बाद भी बचावकर्मी हजारों लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
9. अमेरिका ईरान हमले ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव दुबई : अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में कई ठिकानों पर हमला किया जिसके बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
10. खेल साइकिलिंग सम्मान सीएफआई सदस्य भैरवी जोशी साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित नयी दिल्ली : भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) की विकास समिति की सदस्य डॉ. भैरवी जोशी को देश में इस खेल को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व साइकिल दिवस के संस्थापक लेज़ेक सिबिलस्की के उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है।

