रोहतक में अठगामा तपा बोहर की मीटिंग हुई, जिसमें पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का कोठी जलाने के मामले में केस वापस लेने पर आभार जताया। साथ ही कहा कि कैप्टन अभिमन्यु अच्छा नेता है, लेकिन उसके हमदर्द बने राजनीतिक लोगों ने ही उसे चक्रव्यू में फंसा दिया। अठगामा तपा बोहर प्रधान रणबीर सिंह ने कहा कि कुछ खाप व स्वयंभू खाप नेता पहल कैप्टन अभिमन्यु के खिलाफ थे, लेकिन आज वही लोग आगे आ रहे है। जो लोग आरक्षण में चंदे का हिसाब रख रहे थे, वही लोग अब अभिमन्यु के हक में खड़े हो रहे हैं। प्रधान रणबीर सिंह ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु राजनीति में आगे जाने वाला था, लेकिन कुछ राजनीतिक लोगों ने उसे आगे बढ़ने नहीं दिया। रणबीर सिंह ने कुछ खापों का नाम लेते हुए कहा कि ये लोग कैप्टन अभिमन्यु को कह रहे थे कि हम कांग्रेसी है, लेकिन आगे बदला उतार देंगे। आज हर खाप में 8-8 प्रधान बने बैठे है, इसलिए भरोसा करना मुश्किल हो रहा है। जाट शिक्षण संस्था को बनाया झूठ का अड्डा
अठगामा तपा बोहर के प्रधान पहलवान रणबीर सिंह ने कहा कि जाट शिक्षण संस्था की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। कुछ लोगों ने संस्था को झूठ का अड्डा बनाया हुआ है और भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। जाट शिक्षण संस्था की मौजूदा कार्यकारिणी पैसों का दुरुपयोग कर रही है, जिसकी जांच होनी चाहिए। जाट शिक्षण संस्था को बनाया जाएगा यूनिवर्सिटी
अठगामा तपा बोहर के प्रधान पहलवान रणबीर सिंह ने कहा कि जाट शिक्षण संस्था उत्तर भारत की सबसे बड़ी व पुरानी संस्था है, जिसे यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलना चाहिए। जाट शिक्षण संस्था के यूनिवर्सिटी बनने के बाद युवाओं की शिक्षा का स्तर सुधरेगा और समाज को भी सही दिशा मिलेगी। नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को दी जाए पावर
पहलवान रणबीर सिंह बैठक के दौरान नशे को लेकर चिंता जताते हुए सरकार से मांग की कि नशे पर लगाम लगनी चाहिए। नशे को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को पूरी छूट मिलनी चाहिए, ताकि इस बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।


