दूरबीन और मशीन गन के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च:धार भोजशाला फैसले के बाद पहले शुक्रवार को लेकर अलर्ट, बाइक-जीप और घोड़े पर निकले पुलिसकर्मी

दूरबीन और मशीन गन के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च:धार भोजशाला फैसले के बाद पहले शुक्रवार को लेकर अलर्ट, बाइक-जीप और घोड़े पर निकले पुलिसकर्मी

भोजशाला मामले में 15 मई को आए फैसले के बाद धार शहर में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। शुक्रवार को प्रस्तावित धार्मिक कार्यक्रमों और संवेदनशील माहौल को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने शहरभर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस कर्मी दूरबीन, मशीन गन लाठी-डंडों से लैस थे। कलेक्टर राजीव रंजन मीना और एसपी सचिन शर्मा खुद सड़कों पर उतरे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस जवान बाइक, जीप और घोड़ों पर सवार होकर संवेदनशील इलाकों में पहुंचे। फ्लैग मार्च के दौरान देशभक्ति गीत बजाए गए और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। आठ तस्वीरों में देखें पुलिस की तैयारी…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *