PMCH में 2500 बेड पर इलाज, CM ने किया शुभारंभ:OPD के लिए 15 काउंटर; 3 महिलाओं के लिए आरक्षित, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

PMCH में 2500 बेड पर इलाज, CM ने किया शुभारंभ:OPD के लिए 15 काउंटर; 3 महिलाओं के लिए आरक्षित, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में मरीजों को अब बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को अस्पताल के पुनर्विकास योजना के तहत बने टावर-3 का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि PMCH में अब 2500 बेड पर मरीजों का इलाज आधुनिक सुविधाओं के साथ हो पाएगा। नए भवन में ओपीडी, गंभीर बच्चों के इलाज और ऑपरेशन के लिए भी आधुनिक व्यवस्थाएं हैं। मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर नए भवन के पहले तल पर शिफ्ट किए गए हैं। काउंटरों की संख्या 10 से बढ़ाकर 15 कर दी गई है। इनमें तीन काउंटर महिलाओं के लिए और एक बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए आरक्षित है। किस श्रेणी के लिए कौन सा काउंटर है, इसकी जानकारी बोर्ड पर मिलेगी। रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास बैठने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे पर्ची कटवाने में परेशानी कम होगी। पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन काउंटर को नए भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। इससे गर्मी, सर्दी और बरसात के मौसम में मरीजों को पर्ची कटवाने में परेशानी नहीं होगी। पहले तल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मरीज तीसरे तल पर स्थित ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगे। पांचवें तल पर पीकू वार्ड का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने टावर-3 के पांचवें तल पर पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (PICU) यानी पीकू वार्ड का उद्घाटन किया। इस वार्ड में गंभीर रूप से बीमार बच्चों को गहन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतीक्षालय, स्त्री रोग एवं प्रसूति आईसीयू, नर्स स्टेशन, चिकित्सा कक्ष, उपचार कक्ष और प्रसवोत्तर वार्ड का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से इन विभागों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। छठे तल पर मॉड्यूलर OT, पहले तल पर रेडियोलॉजी विभाग मुख्यमंत्री ने टावर-3 के छठे तल पर स्थित मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (OT-22) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शल्य चिकित्सा कक्षों, स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन थिएटर और अन्य चिकित्सा इकाइयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने भवन के पहले तल पर स्थित रेडियोलॉजी विभाग का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अस्पताल में विकसित की गई चिकित्सा सुविधाओं और पुनर्विकास योजना के तहत पूरे हो चुके तथा निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। OPD कियोस्क, अल्पाहार गृह समेत कई सुविधाएं टावर-3 में ओपीडी पंजीकरण के लिए कियोस्क और काउंटर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए अल्पाहार गृह भी उपलब्ध कराया गया है। इन सुविधाओं का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले मरीजों की पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाना और उन्हें इलाज के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नए भवन में आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था विकसित होने से मरीजों को एक ही परिसर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इससे अस्पताल में बढ़ते मरीजों के दबाव को व्यवस्थित करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों को निर्देश, इलाज में देरी नहीं हो निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल के सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल रखा जाए, ताकि मरीजों को इलाज के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने और मरीजों तथा उनके परिजनों की शिकायतों का जल्द समाधान करने को कहा। मुख्यमंत्री ने पीएमसीएच की पुनर्विकास योजना के तहत शेष निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने का भी निर्देश दिया। अस्पताल के विस्तार का उद्देश्य इलाज की क्षमता बढ़ाने के साथ मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। टावर-3 के उद्घाटन और ओपीडी रजिस्ट्रेशन व्यवस्था में किए जा रहे बदलाव से मरीजों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने की, इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, बिहार सरकार मंत्री रामकृपाल यादव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में मरीजों को अब बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को अस्पताल के पुनर्विकास योजना के तहत बने टावर-3 का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि PMCH में अब 2500 बेड पर मरीजों का इलाज आधुनिक सुविधाओं के साथ हो पाएगा। नए भवन में ओपीडी, गंभीर बच्चों के इलाज और ऑपरेशन के लिए भी आधुनिक व्यवस्थाएं हैं। मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर नए भवन के पहले तल पर शिफ्ट किए गए हैं। काउंटरों की संख्या 10 से बढ़ाकर 15 कर दी गई है। इनमें तीन काउंटर महिलाओं के लिए और एक बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए आरक्षित है। किस श्रेणी के लिए कौन सा काउंटर है, इसकी जानकारी बोर्ड पर मिलेगी। रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास बैठने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे पर्ची कटवाने में परेशानी कम होगी। पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन काउंटर को नए भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। इससे गर्मी, सर्दी और बरसात के मौसम में मरीजों को पर्ची कटवाने में परेशानी नहीं होगी। पहले तल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मरीज तीसरे तल पर स्थित ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगे। पांचवें तल पर पीकू वार्ड का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने टावर-3 के पांचवें तल पर पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (PICU) यानी पीकू वार्ड का उद्घाटन किया। इस वार्ड में गंभीर रूप से बीमार बच्चों को गहन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतीक्षालय, स्त्री रोग एवं प्रसूति आईसीयू, नर्स स्टेशन, चिकित्सा कक्ष, उपचार कक्ष और प्रसवोत्तर वार्ड का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से इन विभागों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। छठे तल पर मॉड्यूलर OT, पहले तल पर रेडियोलॉजी विभाग मुख्यमंत्री ने टावर-3 के छठे तल पर स्थित मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (OT-22) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शल्य चिकित्सा कक्षों, स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन थिएटर और अन्य चिकित्सा इकाइयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने भवन के पहले तल पर स्थित रेडियोलॉजी विभाग का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अस्पताल में विकसित की गई चिकित्सा सुविधाओं और पुनर्विकास योजना के तहत पूरे हो चुके तथा निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। OPD कियोस्क, अल्पाहार गृह समेत कई सुविधाएं टावर-3 में ओपीडी पंजीकरण के लिए कियोस्क और काउंटर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए अल्पाहार गृह भी उपलब्ध कराया गया है। इन सुविधाओं का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले मरीजों की पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाना और उन्हें इलाज के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नए भवन में आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था विकसित होने से मरीजों को एक ही परिसर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इससे अस्पताल में बढ़ते मरीजों के दबाव को व्यवस्थित करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों को निर्देश, इलाज में देरी नहीं हो निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल के सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल रखा जाए, ताकि मरीजों को इलाज के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने और मरीजों तथा उनके परिजनों की शिकायतों का जल्द समाधान करने को कहा। मुख्यमंत्री ने पीएमसीएच की पुनर्विकास योजना के तहत शेष निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने का भी निर्देश दिया। अस्पताल के विस्तार का उद्देश्य इलाज की क्षमता बढ़ाने के साथ मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। टावर-3 के उद्घाटन और ओपीडी रजिस्ट्रेशन व्यवस्था में किए जा रहे बदलाव से मरीजों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने की, इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, बिहार सरकार मंत्री रामकृपाल यादव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *