खगड़िया में लोडेड कट्टा-3 कारतूस के साथ पिता गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भागा बेटा, फरार होते समय फायरिंग करने का आरोप

खगड़िया में लोडेड कट्टा-3 कारतूस के साथ पिता गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भागा बेटा, फरार होते समय फायरिंग करने का आरोप

खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र के भिखारीघाट गांव में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गांव निवासी चन्नू यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, उसका बेटा बिपिन कुमार फायरिंग करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। खगड़िया पुलिस की ओर से सोमवार, 12 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, घटना 11 अक्टूबर की है। अलौली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि भिखारीघाट गांव में बिपिन कुमार और चन्नू यादव अपने घर के सामने हथियार लहरा रहे हैं। दोनों पर हंगामा करने और लोगों के साथ गाली-गलौज करने का भी आरोप है। पुलिस को देखकर भागने लगे पिता-पुत्र सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक पुष्कर आनंद के निर्देश पर छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने भिखारीघाट स्थित चन्नू यादव के घर पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, पुलिस वाहन को देखकर दोनों व्यक्ति भागने लगे। सशस्त्र बल की मदद से पीछा करने पर चन्नू यादव को पकड़ लिया गया, जबकि उसका बेटा बिपिन कुमार फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में चन्नू यादव ने फरार व्यक्ति की पहचान अपने बेटे बिपिन कुमार के रूप में बताई। पुलिस का कहना है कि बिपिन फायरिंग करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। कमर से मिला लोडेड देशी कट्टा पुलिस ने गिरफ्तार चन्नू यादव की तलाशी ली तो उसकी कमर में खोंसा हुआ एक लोडेड देशी कट्टा मिला। इसके अलावा लुंगी में खोंसे हुए 2 अन्य जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। इस तरह पुलिस ने कुल एक देशी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज इस मामले में अलौली थाना कांड संख्या 434/26, दिनांक 11 अक्टूबर 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26/27/35 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी टीम में अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस फरार बिपिन कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र के भिखारीघाट गांव में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गांव निवासी चन्नू यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, उसका बेटा बिपिन कुमार फायरिंग करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। खगड़िया पुलिस की ओर से सोमवार, 12 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, घटना 11 अक्टूबर की है। अलौली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि भिखारीघाट गांव में बिपिन कुमार और चन्नू यादव अपने घर के सामने हथियार लहरा रहे हैं। दोनों पर हंगामा करने और लोगों के साथ गाली-गलौज करने का भी आरोप है। पुलिस को देखकर भागने लगे पिता-पुत्र सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक पुष्कर आनंद के निर्देश पर छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने भिखारीघाट स्थित चन्नू यादव के घर पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, पुलिस वाहन को देखकर दोनों व्यक्ति भागने लगे। सशस्त्र बल की मदद से पीछा करने पर चन्नू यादव को पकड़ लिया गया, जबकि उसका बेटा बिपिन कुमार फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में चन्नू यादव ने फरार व्यक्ति की पहचान अपने बेटे बिपिन कुमार के रूप में बताई। पुलिस का कहना है कि बिपिन फायरिंग करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। कमर से मिला लोडेड देशी कट्टा पुलिस ने गिरफ्तार चन्नू यादव की तलाशी ली तो उसकी कमर में खोंसा हुआ एक लोडेड देशी कट्टा मिला। इसके अलावा लुंगी में खोंसे हुए 2 अन्य जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। इस तरह पुलिस ने कुल एक देशी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज इस मामले में अलौली थाना कांड संख्या 434/26, दिनांक 11 अक्टूबर 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26/27/35 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी टीम में अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस फरार बिपिन कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *