औरंगाबाद के मदनपुर में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एसआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की। कार्यक्रम की शुरुआत मदनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। पूर्व विधायक-औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद शंकर सिंह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रखंड कार्यालय से आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च शिवनाथ बिगहा मोड़ होते हुए मदनपुर थाना मोड़ पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। एसआईआर के बहाने मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यक, दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए कहा कि मतदाता सूची में किसी भी योग्य नागरिक का नाम हटना लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि चुनावी प्रक्रिया का इस्तेमाल भाजपा विरोधी राज्य सरकारों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सड़क से संसद तक लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनुचित तरीके से नहीं हटाया जाना चाहिए।
आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग आक्रोश मार्च का नेतृत्व मदनपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग दोहराई। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार सिंह, नवीन शर्मा, देव प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सिंह, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, धीरेन्द्र कुमार सिंह, सहनवाज आलम, अजीम खां, लालदेव यादव, मनोज सिंह, योगेंद्र सिंह, भागीरथ चौधरी और सैल पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संविधान में प्रदत्त मताधिकार की रक्षा करना लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। उ औरंगाबाद के मदनपुर में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एसआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की। कार्यक्रम की शुरुआत मदनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। पूर्व विधायक-औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद शंकर सिंह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रखंड कार्यालय से आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च शिवनाथ बिगहा मोड़ होते हुए मदनपुर थाना मोड़ पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। एसआईआर के बहाने मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यक, दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए कहा कि मतदाता सूची में किसी भी योग्य नागरिक का नाम हटना लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि चुनावी प्रक्रिया का इस्तेमाल भाजपा विरोधी राज्य सरकारों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सड़क से संसद तक लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनुचित तरीके से नहीं हटाया जाना चाहिए।
आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग आक्रोश मार्च का नेतृत्व मदनपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग दोहराई। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार सिंह, नवीन शर्मा, देव प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सिंह, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, धीरेन्द्र कुमार सिंह, सहनवाज आलम, अजीम खां, लालदेव यादव, मनोज सिंह, योगेंद्र सिंह, भागीरथ चौधरी और सैल पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संविधान में प्रदत्त मताधिकार की रक्षा करना लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। उ

