PM Narendra Modi के जीवन को CM Bhajan Lal Sharma ने बताया जनसेवा और राष्ट्रसेवा का संकल्प

PM Narendra Modi के जीवन को CM Bhajan Lal Sharma ने बताया जनसेवा और राष्ट्रसेवा का संकल्प

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा जीवन कर्मयोगी के रूप में जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प के प्रति समर्पित रहा है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के परिश्रम,दूरदृष्टि और राष्ट्र के प्रति निष्ठा ने भारत के सामर्थ्य को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा,‘‘उनका जीवन यह प्रेरणा देता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और देशहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ बड़े से बड़ा लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है।’’
मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता,सुशासन और विकसित भारत की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि विकास की गति गांव से शहर और समाज के अंतिम पायदान तक पहुंची है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साहसिक नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ हुई है, रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी सामर्थ्य बढ़ रहा है तथा विश्व में भारत की साख और छवि मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का राजस्थान के प्रति विशेष स्नेह और आत्मीय लगाव रहा है और उनके मार्गदर्शन में राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, राजस्थान रिफाइनरी और जयपुर मेट्रो फेज-2 जैसे महत्वपूर्ण निर्णय राज्य के विकास को नई गति दे रहे हैं।

जल, ऊर्जा, परिवहन और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रयासों में भी प्रधानमंत्री का निरंतर मार्गदर्शन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को पूरा राष्ट्र ‘सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के रूप में मना रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और आत्मीयता को जनभागीदारी के माध्यम से अभिव्यक्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *