PM Modi का भीलड़ी में संबोधन, जोशीमठ में हेलीकॉप्टर हादसा और अन्य बड़ी खबरें

PM Modi का भीलड़ी में संबोधन, जोशीमठ में हेलीकॉप्टर हादसा और अन्य बड़ी खबरें

शुक्रवार को शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

प्रादे112गुजरात लीड मोदी
जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में ही जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी
भीलड़ी , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक देश की जनता की सेवा करते रहेंगे।

प्रादे98उत्तराखंड हेलीकॉप्टर दूसरी लीड दुर्घटनाग्रस्त
उत्तराखंड : जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत छह लोग थे सवार
गोपेश्वर, उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को बारिश के बीच जोशीमठ में एक हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों के मुताबिक हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे।

प्रादे58 : उप्र अमित शाह लीड भाजपा
उप्र में 30 साल तक सपा की सरकार नहीं बनेगी : अमित शाह
लखनऊ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि उप्र में 30 साल तक सपा की सरकार नहीं बनेगी।

दि35कांग्रेस इंडिया दूसरीलीड जनमहाभियोग
बारिश के कारण विपक्ष का ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम स्थगित, अब शनिवार को होगा
नयी दिल्ली, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने प्रतिकूल मौसम और लगातार बारिश के कारण मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार को प्रस्तावित ‘‘जन महाभियोग’’ कार्यक्रम शनिवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

दि36विपक्ष मार्च रामलीला
कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च निकालेगा ‘इंडिया’ गठबंधन: राहुल
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ मुख्य निर्वाचन आयुक्त आयुक्त ज्ञानेश कुमार और ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ एक नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च निकालेगा।

वि7 : संरा भारत समुद्री एआई
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2028-29 की सदस्यता के लिए एआई और समुद्री सुरक्षा पर भारत का जोर
संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा कि 2028-29 के कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यता की उम्मीदवारी के दौरान समुद्री सुरक्षा और कृत्रिम मेधा (एआई) भारत की प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी।

वि6 : अमेरिका जयशंकर
जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने अमेरिका पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर
वाशिंगटन, विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार को अटलांटा में आयोजित होने वाली जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।

अर्थ12 सीतारमण आईडीबीआई
कांग्रेस, संप्रग सरकार ने बैंकों का निजी इकाई की तरह किया इस्तेमाल: सीतारमण का राहुल को जवाब
नयी दिल्ली: आईडीबीआई बैंक के विनिवेश को लेकर जारी विवाद के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कांग्रेस तथा पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर निशाना साधा।

अर्थ35विदेशी मुद्रा भंडार
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.27 अरब डॉलर घटकर 719.75 अरब डॉलर पर
मुंबई, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.27 अरब डॉलर और गिरकर 719.75 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

खेल17खेल एथलेटिक्स चोपड़ा रिकवरी
मेरी अगले कुछ सप्ताह में अभ्यास शुरू करने की योजना है: नीरज
नयी दिल्ली, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कहा कि उनकी टखने की चोट में काफी सुधार हुआ है और वह अगले कुछ सप्ताह में फिर से अभ्यास शुरू करने और ‘रिहैबिलिटेशन’ से गुजरने की योजना बना रहे हैं।

‘द कन्वरसेशन’ से साझेदारी के तहत जारी खबर :-

वि10स्वास्थ्य सलाह एआई
डॉक्टर के पास जाने से पहले चैटजीपीटी से पूछते हैं सेहत संबंधी सवाल?जवाब पाने का सही तरीका जानें
सिडनी, एरिन की उम्र 40 साल के आसपास है। वह एक ऐसी नौकरी में अंशकालिक रूप से काम करती हैं, जिसमें काफी मेहनत और समय देना पड़ता है। उनके दो बच्चे हैं, जो प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। वह अक्सर बेहद थका हुआ महसूस करती हैं और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाती हैं। उन्हें लगता है कि अब उनकी सोचने-समझने की क्षमता पहले जैसी नहीं रही। उनकी एक दोस्त उन्हें बताती है कि ये सभी लक्षण ‘पेरिमेनोपॉज’ यानी रजोनिवृत्ति से पहले के दौर के हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *