PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया संवाद:सांसद कार्यालय के पास जुटे NDA नेता-कार्यकर्ता, विकास और योजनाओं पर चर्चा

PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया संवाद:सांसद कार्यालय के पास जुटे NDA नेता-कार्यकर्ता, विकास और योजनाओं पर चर्चा

नवादा में विकसित भारत अभियान के तहत बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद कार्यालय के निकट आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, एनडीए समर्थक और आम लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़े और देशभर में चल रहे विकास कार्यों, केंद्र सरकार की योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प को लेकर लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम में नवादा के एनडीए सांसद विवेक ठाकुर, हिसुआ विधायक अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, पूर्व विधायक अरुण देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष शीला कुशवाहा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। देश को आगे ले जाने के संकल्प पर जोर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए विकास और देश को आगे ले जाने के संकल्प पर जोर दिया। योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास इस मौके पर सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि नवादा में भी विकास कार्यों को गति देने और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नवादा में विकसित भारत अभियान के तहत बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद कार्यालय के निकट आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, एनडीए समर्थक और आम लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़े और देशभर में चल रहे विकास कार्यों, केंद्र सरकार की योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प को लेकर लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम में नवादा के एनडीए सांसद विवेक ठाकुर, हिसुआ विधायक अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, पूर्व विधायक अरुण देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष शीला कुशवाहा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। देश को आगे ले जाने के संकल्प पर जोर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए विकास और देश को आगे ले जाने के संकल्प पर जोर दिया। योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास इस मौके पर सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि नवादा में भी विकास कार्यों को गति देने और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *