मॉडल स्कूल के प्रधानाध्यापक के शराब पार्टी का वीडियो वायरल:BEO बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई, हेडमास्टर ने छवि खराब करने का लगाया आरोप

मॉडल स्कूल के प्रधानाध्यापक के शराब पार्टी का वीडियो वायरल:BEO बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई, हेडमास्टर ने छवि खराब करने का लगाया आरोप

पश्चिम चंपारण में सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक के शराब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना मैनाटांड़ प्रखंड स्थित राजकीय संपोषित उच्च विद्यालय प्लस-2, रमपुरवा का है। वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापक के साथ एक महिला बैठी दिख रही है। टेबल पर खाने-पीने की चीजें और शराब की बोतलें भी नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। 9 साल पुराना है वायरल वीडियो प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव ने इस वीडियो को करीब नौ साल पुराना बताया है। उनका कहना है कि यह उनकी छवि खराब करने के लिए फैलाया जा रहा है। उन्होंने आरोपों से खुद को अलग बताया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी सुप्रिया ने वीडियो की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग भी मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पश्चिम चंपारण में सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक के शराब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना मैनाटांड़ प्रखंड स्थित राजकीय संपोषित उच्च विद्यालय प्लस-2, रमपुरवा का है। वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापक के साथ एक महिला बैठी दिख रही है। टेबल पर खाने-पीने की चीजें और शराब की बोतलें भी नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। 9 साल पुराना है वायरल वीडियो प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव ने इस वीडियो को करीब नौ साल पुराना बताया है। उनका कहना है कि यह उनकी छवि खराब करने के लिए फैलाया जा रहा है। उन्होंने आरोपों से खुद को अलग बताया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी सुप्रिया ने वीडियो की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग भी मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *