धनबाद के मालकेरा में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में आगजनी:नए-पुराने मोबाइल और काउंटर राख, दमकल नहीं पहुंची तो लोगों ने खुद बुझाई

धनबाद के मालकेरा में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में आगजनी:नए-पुराने मोबाइल और काउंटर राख, दमकल नहीं पहुंची तो लोगों ने खुद बुझाई

कतरास थाना क्षेत्र के मालकेरा में मंगलवार देर रात बंद मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। आग लगने से दुकान में रखे नए-पुराने मोबाइल, काउंटर, रिपेयरिंग का सामान और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। दुकान मालिक ने करीब आठ लाख रुपए के नुकसान का दावा किया है। बताया गया कि रात में कतरास थाना की पेट्रोलिंग टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर बंद दुकान से निकल रही आग की लपटों पर पड़ी। पुलिस ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर आसपास की बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद दुकान मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुटने लगे और आग बुझाने के प्रयास में लग गए। टैंकर से पानी मंगाकर लोगों ने बुझाई आग स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की सूचना अग्निशमन विभाग को देने और दमकल वाहन बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। काफी कोशिश के बावजूद दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की व्यवस्था शुरू की। घर-घर पानी पहुंचाने वाले टेंपो के टैंक से पानी मंगाया गया। दुकान के ऊपर लगी करकट शीट को तोड़कर अंदर पानी पहुंचाया गया, जिसके बाद लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। लोगों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों और मकानों तक भी आग फैल सकती थी। दमकल की मदद नहीं मिलने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी रही। लोगों ने कहा कि कतरास जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग लगने की स्थिति में दमकल की तत्काल उपलब्धता जरूरी है। शॉर्ट सर्किट की आशंका दुकान मालिक ने प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई है। हालांकि उन्होंने दुकान में जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया है। दुकानदार के अनुसार, इससे पहले उनकी दुकान में चोरी की घटना भी हो चुकी है। ऐसे में आग लगने की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आग से दुकान में रखे मोबाइल और अन्य सामान पूरी तरह जल जाने के कारण दुकानदार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। कतरास थाना क्षेत्र के मालकेरा में मंगलवार देर रात बंद मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। आग लगने से दुकान में रखे नए-पुराने मोबाइल, काउंटर, रिपेयरिंग का सामान और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। दुकान मालिक ने करीब आठ लाख रुपए के नुकसान का दावा किया है। बताया गया कि रात में कतरास थाना की पेट्रोलिंग टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर बंद दुकान से निकल रही आग की लपटों पर पड़ी। पुलिस ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर आसपास की बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद दुकान मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुटने लगे और आग बुझाने के प्रयास में लग गए। टैंकर से पानी मंगाकर लोगों ने बुझाई आग स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की सूचना अग्निशमन विभाग को देने और दमकल वाहन बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। काफी कोशिश के बावजूद दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की व्यवस्था शुरू की। घर-घर पानी पहुंचाने वाले टेंपो के टैंक से पानी मंगाया गया। दुकान के ऊपर लगी करकट शीट को तोड़कर अंदर पानी पहुंचाया गया, जिसके बाद लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। लोगों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों और मकानों तक भी आग फैल सकती थी। दमकल की मदद नहीं मिलने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी रही। लोगों ने कहा कि कतरास जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग लगने की स्थिति में दमकल की तत्काल उपलब्धता जरूरी है। शॉर्ट सर्किट की आशंका दुकान मालिक ने प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई है। हालांकि उन्होंने दुकान में जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया है। दुकानदार के अनुसार, इससे पहले उनकी दुकान में चोरी की घटना भी हो चुकी है। ऐसे में आग लगने की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आग से दुकान में रखे मोबाइल और अन्य सामान पूरी तरह जल जाने के कारण दुकानदार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *