PM मोदी के जन्मदिन पर भाजपा मनाएगी सेवा पखवाड़ा:धमतरी में 12 दिनों में होंगे 12 कार्यक्रम; 25 साल की सेवा यात्रा पर जोर

PM मोदी के जन्मदिन पर भाजपा मनाएगी सेवा पखवाड़ा:धमतरी में 12 दिनों में होंगे 12 कार्यक्रम; 25 साल की सेवा यात्रा पर जोर

छत्तीसगढ़ के धमतरी में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाएगी। इसे लेकर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य पिछले 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से आए बदलावों को लोगों तक पहुंचाना है। साथ ही ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को मजबूत करना है। लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि धमतरी जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 12 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों को 12 दिनों में पूरा किया जाएगा। अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की भागीदारी भी रहेगी। ये 12 कार्यक्रम होंगे अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा अनकही कहानी’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘वडनगर वाराणसी यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ आयोजित होंगे। 25 साल की सेवा यात्रा पर जोर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन सेवा से राष्ट्र सेवा के मंत्र को अपनाते हुए अपनी सेवा यात्रा जारी रखी है। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री जन सेवा और समर्पण के 25 साल पूरे करेंगे। इस दौरान देशभर में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग अभियान से जुड़ेंगे। ‘सबका साथ, सबका विकास’ का संदेश लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि अभियान के जरिए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का संदेश आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों से भी सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *