अमेठी में गणेश उत्सव की तैयारियां पूरी:आज से पंडालों में शुरू होगी पूजा, श्रद्धालुओं में उत्साह

अमेठी में गणेश उत्सव की तैयारियां पूरी:आज से पंडालों में शुरू होगी पूजा, श्रद्धालुओं में उत्साह

अमेठी जिले में गणेश चतुर्थी को लेकर कई जगहों पर गणपति पंडाल सजकर तैयार हो गए हैं। जगदीशपुर के इंडोरामा, बीएचईएल परिसर, अमेठी कस्बे और आसपास के इलाकों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन पंडालों में आज से विधिवत पूजा-अर्चना शुरू होगी। आयोजन समितियों ने पूजन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जगदीशपुर के इंडोरामा और बीएचईएल परिसर में गणपति उत्सव के लिए पंडालों को बहुत अच्छे से सजाया गया है। यहां रंग-बिरंगी सजावट के साथ रोशनी का भी इंतजाम किया गया है। पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं के बैठने और पूजन के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। गणेश प्रतिमा की सुबह और शाम आरती होगी। इंडोरामा और बीएचईएल क्षेत्र में सोमवार से श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इंडोरामा इकाई प्रमुख राजेंद्र शांखे ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के बाद पूजन सामग्री, प्रसाद और आरती की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। क्षेत्र के दूसरे स्थानों पर भी लोगों ने गणेश प्रतिमाएं स्थापित की हैं। अमेठी कस्बे में भी पूजा पंडाल लगाया गया है। आज से इन पंडालों में रोजाना पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रम होंगे। गणेश उत्सव को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। पूजा सामग्री और सजावटी सामान की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। बच्चों और युवाओं में पंडाल देखने का खास उत्साह है। आयोजन समितियां सुरक्षा और व्यवस्था के लिए भी इंतजाम कर रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *