रीवा में रहम की गुहार लगाता रहा पिकअप चालक:नशे में युवकों ने घेरकर पीटा, नकदी और चेन छीनी; मामूली टक्कर पर बढ़ा विवाद

रीवा में रहम की गुहार लगाता रहा पिकअप चालक:नशे में युवकों ने घेरकर पीटा, नकदी और चेन छीनी; मामूली टक्कर पर बढ़ा विवाद

रीवा के सगरा थाना क्षेत्र के लौवा लक्ष्मणपुर में मंगलवार देर रात पिकअप चालक हरिहर प्रसाद के साथ शराब के नशे में धुत युवकों ने मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया। स्कूटी से हल्का टच होने पर शुरू हुआ विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने चालक से नकदी, चेन और वाहन में रखा सामान छीन लिया। घटना का वीडियो आज सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। स्कूटी से टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन रीवा से बैकुंठपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान लौवा लक्ष्मणपुर के पास स्कूटी से हल्का टच हो गया। मामूली बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर स्कूटी सवार युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर पिकअप चालक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शराब के नशे में थे आरोपी आरोप है कि सभी युवक शराब के नशे में थे। नशे की हालत में उन्होंने चालक के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे धमकाते रहे। मारपीट के दौरान आरोपियों ने चालक हरिहर प्रसाद की जेब से नकदी निकाल ली और उसके गले की चेन भी छीन ली। इसके अलावा वाहन में रखा सामान भी अपने कब्जे में ले लिया। रहम की गुहार लगाता रहा चालक घटना के दौरान चालक लगातार आरोपियों से रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी और मारपीट करते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी चालक के साथ मारपीट करते और उसकी जेब से पैसे निकालते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। स्थानीय लोगों ने बनाया वीडियो मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय चालक हरिहर प्रसाद अकेला था, जिससे आरोपी उस पर भारी पड़ गए और वारदात को अंजाम दे सके। पुलिस ने शुरू की जांच घटना के बाद घायल चालक ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *