‘धुरंधर’ देख गालियों पर प्रेम चोपड़ा ने दिया रिएक्शन, आदित्य धर को दे डाली ये सलह

‘धुरंधर’ देख गालियों पर प्रेम चोपड़ा ने दिया रिएक्शन, आदित्य धर को दे डाली ये सलह

Prem Chopra On Dhurandhar: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके दूसरे पार्ट को लेकर रिव्यू दिया। प्रेम चोपड़ा ने जहां फिल्म की भव्य सफलता की तारीफ की, वहीं आज के सिनेमा में बढ़ती हिंसा और गाली-गलौज को लेकर अपनी चिंता भी जताई। उन्होंने बड़े ही सरल शब्दों में समझाया कि आखिर क्यों आज की फिल्में भावनाओं से ज्यादा शोर-शराबे और एक्शन पर टिकी हैं।

प्रेम चोपड़ा ने धुरंधर का किया रिव्यू (Prem Chopra On Dhurandhar)

एक इंटरव्यू के दौरान प्रेम चोपड़ा ने कहा कि आजकल की फिल्मों में बदलाव सिर्फ दर्शकों की पसंद की वजह से नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस की मजबूरी के कारण आया है। उन्होंने कहा, “आजकल यह एक ट्रेंड बन गया है। अगर एक फिल्म भारी एक्शन, लड़ाई-झगड़े और लाउड डायलॉग्स की वजह से हिट हो जाती है, तो पूरी इंडस्ट्री उसी रास्ते पर चल पड़ती है।”

Prem Chopra On Dhurandhar

जब उनसे पूछा गया कि अगर वह इस फिल्म को बनाते तो क्या बदलाव करते? इस पर प्रेम चोपड़ा ने मुस्कराते हुए कहा, “सिनेमा एक बिजनेस है, इसलिए मैं भी ट्रेंड के हिसाब से ही चलता। फिल्म अच्छी है और इसी वजह से लोग सालों बाद इतनी बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में लौटे हैं। लेकिन हां, अगर मेरे हाथ में होता, तो मैं फिल्म में इस्तेमाल की गई गाली-गलौज और बेमतलब की हिंसा को थोड़ा कम रखने का सुझाव देता।”

रणवीर सिंह और अक्षय की तारीफ की (Prem Chopra Praised Ranveer Singh)

फिल्म के कलाकारों की बात करते हुए प्रेम चोपड़ा थोड़े भावुक हो गए। उन्होंने सुपरस्टार रणवीर सिंह के पुराने दिनों को याद करते हुए बताया, “मैं रणवीर को तब से देख रहा हूं जब वह संघर्ष कर रहे थे और एक ब्रेक पाने के लिए क्लबों में परफॉर्म करते थे। उन्हें आज इस मुकाम पर देखना सुखद है।” उन्होंने ‘धुरंधर 2’ में रणवीर के काम की जमकर सराहना की। साथ ही, उन्होंने अक्षय खन्ना के अभिनय को फिल्म की असली जान बताया। चोपड़ा के मुताबिक, अक्षय का किरदार सीधा दर्शकों के दिल को छू गया, इसीलिए उन्हें इतना प्यार मिल रहा है।

Prem Chopra Praised Ranveer Singh

3000 करोड़ कमाकर रचा इतिहास (Dhurandhar Box Office Collection)

कमाई के मामले में ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने वो कर दिखाया है जो अब तक किसी हिंदी फिल्म ने नहीं किया था। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ₹3000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। इस ऐतिहासिक कमाई के साथ ही इसने ‘बाहुबली’, ‘केजीएफ’ और ‘पुष्पा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। भारत के साथ-साथ विदेशों (ओवरसीज) में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखी जा रही है।

प्रेम चोपड़ा का मानना है कि सिनेमा समय के साथ बदलता रहता है और ‘धुरंधर’ की सफलता यह साबित करती है कि आज का दर्शक बड़े पर्दे पर भव्यता और मनोरंजन चाहता है। हालाँकि, एक अनुभवी कलाकार के तौर पर उनकी सलाह यही है कि मनोरंजन के बीच शालीनता का संतुलन बना रहे तो सिनेमा और भी खूबसूरत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *