Petrol-Diesel Price Hike: देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा

Petrol-Diesel Price Hike: देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा

Today Petrol-Diesel Price: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। शनिवार को पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 10 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। लगातार महंगे होते पेट्रोल-डीजल से आम जनता की परेशानी और चिंता बढ़ती जा रही है।

दिल्ली समेत 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से दिल्ली समेत देश के चार प्रमुख महानगरों के दामों फिर बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपए और डीजल 92.49 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 110.64 रुपए और डीजल 97.02 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 108.49 रुपए और डीजल 95.02 रुपए प्रति लीटर हो गया, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 105.31 रुपए और डीजल 96.98 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों से आम लोगों पर महंगाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।

पेट्रोल की कीमतें (23 मई 2026)

शहर कीमत (₹/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 99.51 +0.87
कोलकाता 110.64 +0.94
मुंबई 108.49 +0.90
चेन्नई 105.31 +0.82

डीजल की कीमतें (23 मई 2026)

शहर कीमत (₹/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 92.49 +0.91
कोलकाता 97.02 +0.95
मुंबई 95.02 +0.94
चेन्नई 96.98 +0.87

खबर अपडेट हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *