कैथल में करीब 35 कॉलोनियों में नहीं मिलेगी बिजली:आधे शहर में रहेगी गुल, अधिकारी बोले-मेंटेनेंस का काम चल रहा

कैथल में करीब 35 कॉलोनियों में नहीं मिलेगी बिजली:आधे शहर में रहेगी गुल, अधिकारी बोले-मेंटेनेंस का काम चल रहा

कैथल में शहर की करीब 35 से ज्यादा कॉलोनियों में आज सुबह से लेकर करीब तीन घंटे तक बिजली सप्लाई नहीं मिलेगी। हालांकि अभी तक बिजली निगम के अधिकारियों ने 10 बजे तक बिजली सप्लाई नहीं आने की बात कही है, लेकिन जरूरत पड़ने पर समय को बढ़ाया भी जा सकता है। ऐसे में गर्मी के मौसम के चलते लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। अधिकारियों का कहना है कि लाइनों की मेंटेनेंस के चलते बिजली सप्लाई को बंद किया जाएगा। ये कॉलोनियों आधे से ज्यादा शहर को कवर करती हैं। इन स्थानों पर नहीं आएगी बिजली शहर में अंबाला रोड, चिरंजीव कॉलोनी, बिशनगढ़ गामड़ी, RKSD कॉलेज के पास, मिलन प्लेस के पास का क्षेत्र, डीएवी कॉलोनी, आरके पुरम, राधा स्वामी कॉलोनी, सेक्टर 21, पार्क रोड, कमेटी चौक, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र व पुरानी सब्जी मंडी में बिजली नहीं मिलेगी। इसके अलावा करनाल रोड पर नहर कॉलोनी, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, अशोक गार्डन कॉलोनी, शिव कॉलोनी, हिंद मार्केट, सुभाष चंदर बॉस मार्केट, अजय मार्केट, अमरगढ़ गामड़ी (गली संख्या 8 से 11), गोबिंद कॉलोनी व नेहरू गार्डन कॉलोनी में सप्लाई प्रभावित होगी। जींद रोड पर भी सप्लाई सप्लाई प्रभावित जींद रोड पर पुराने बस स्टैंड के सामने, कमल कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, विष्णु मार्केट, एसबीआई रोड, अमरगढ़ गामड़ी गली संख्या 1 से 7, बजरंग मार्केट, मॉडल टाउन, ढांड रोड प्रोफेसर कॉलोनी, गोबिंद कॉलोनी, गांधी नगर, मॉडल टाउन अंबाला रोड, बी एंड आर रेस्ट हाउस के पास व विश्वकर्मा चौक के साथ लगते क्षेत्र में भी बिजली नहीं आएगी। बिजली निगम के एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि लाइनों की मेंटेनेंस का कार्य होने के कारण बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि इस कार्य को निर्बाध पूरा करवाने में निगम का सहयोग करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *