फर्जी केवाला दिखाने वाला व्यक्ति हिरासत में:नानपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार के दौरान कार्रवाई

फर्जी केवाला दिखाने वाला व्यक्ति हिरासत में:नानपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार के दौरान कार्रवाई

नानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में जनता दरबार के दौरान एक व्यक्ति को फर्जी केवाला (जमीन का दस्तावेज) दिखाने के आरोप में हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई सीओ चंदन कुमार की अध्यक्षता और थानाध्यक्ष रुपेश कुमार की उपस्थिति में हुई। जनता दरबार में लोग अपनी समस्याएं बता रहे थे। इसी बीच बाथ असली ग्राम निवासी मोहम्मद जाहिद शेख पुत्र मोहम्मद हारून शेख ने एक दाखिल-खारिज पर आपत्ति दर्ज कराई थी। सीओ ने उसे अपना पक्ष रखने को कहा। जाहिद शेख ने अपना पक्ष रखते हुए एक केवाला प्रस्तुत किया। जांच के दौरान पाया गया कि केवाला में खाता-खेसरा की जानकारी रबर से मिटाकर बदली गई थी। रबड़ से मिटाने पर मूल जानकारी गायब हो गई, जिससे सीओ और थानाध्यक्ष नाराज हो गए। अधिकारियों द्वारा फटकार लगाने के बावजूद जाहिद शेख ने अपनी गलती नहीं मानी और पदाधिकारियों से बहस करने लगा। इसके बाद, सीओ के आदेश पर थानाध्यक्ष ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले गए। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि सीओ के बयान पर मोहम्मद जाहिद शेख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभियुक्त को हिरासत में रखा गया है और उसे कल न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। सीओ की इस कार्रवाई से प्रखंड में हलचल तेज हो गई है और फर्जी केवाला बनाने वाले गिरोहों में भय का माहौल कायम हो गया है। नानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में जनता दरबार के दौरान एक व्यक्ति को फर्जी केवाला (जमीन का दस्तावेज) दिखाने के आरोप में हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई सीओ चंदन कुमार की अध्यक्षता और थानाध्यक्ष रुपेश कुमार की उपस्थिति में हुई। जनता दरबार में लोग अपनी समस्याएं बता रहे थे। इसी बीच बाथ असली ग्राम निवासी मोहम्मद जाहिद शेख पुत्र मोहम्मद हारून शेख ने एक दाखिल-खारिज पर आपत्ति दर्ज कराई थी। सीओ ने उसे अपना पक्ष रखने को कहा। जाहिद शेख ने अपना पक्ष रखते हुए एक केवाला प्रस्तुत किया। जांच के दौरान पाया गया कि केवाला में खाता-खेसरा की जानकारी रबर से मिटाकर बदली गई थी। रबड़ से मिटाने पर मूल जानकारी गायब हो गई, जिससे सीओ और थानाध्यक्ष नाराज हो गए। अधिकारियों द्वारा फटकार लगाने के बावजूद जाहिद शेख ने अपनी गलती नहीं मानी और पदाधिकारियों से बहस करने लगा। इसके बाद, सीओ के आदेश पर थानाध्यक्ष ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले गए। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि सीओ के बयान पर मोहम्मद जाहिद शेख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभियुक्त को हिरासत में रखा गया है और उसे कल न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। सीओ की इस कार्रवाई से प्रखंड में हलचल तेज हो गई है और फर्जी केवाला बनाने वाले गिरोहों में भय का माहौल कायम हो गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *