गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू:अजय देवगन ने शेयर किया 5 सीटों वाली बाइक का वीडियो; अक्षय कुमार की भी एंट्री

गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू:अजय देवगन ने शेयर किया 5 सीटों वाली बाइक का वीडियो; अक्षय कुमार की भी एंट्री

रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ के पांचवे पार्ट यानी ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग का एक नया वीडियो शेयर किया है। ऊटी में चल रही शूटिंग के इस वीडियो में फिल्म की मशहूर 5 सीटों वाली बाइक भी नजर आ रही है। इस बार फिल्म में अक्षय कुमार की भी एंट्री हुई है। ऊटी शेड्यूल से सामने आया वीडियो
अजय देवगन ने 27 अप्रैल को अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो शेयर किया। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘गोलमाल’ का मशहूर टाइटल ट्रैक सुनाई दे रहा है। अजय ने कैप्शन में लिखा, “इस बार सवारी बड़ी है और एंटरटेनमेंट उससे भी ज्यादा बड़ा होगा। ऊटी शेड्यूल विथ द बॉयज।” वीडियो में फिल्म की कोर कास्ट मस्ती करते हुए और अपनी सिग्नेचर पांच सीटों वाली बाइक पर सवारी करते हुए दिखाई दे रही है। 20 साल का सफर और पॉजिटिव वाइब्स
डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी इसी वीडियो को शेयर करते हुए फ्रेंचाइजी के 20 साल के सफर को याद किया। उन्होंने लिखा, “पिछले 20 सालों से हम पॉजिटिव वाइब्स के साथ आगे बढ़ रहे हैं।” बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2006 में आई थी। अक्षय कुमार की एंट्री पर अजय ने ली चुटकी
‘गोलमाल 5’ की सबसे बड़ी हाईलाइट अक्षय कुमार की एंट्री है। अनाउंसमेंट वीडियो में अक्षय का एक नया और अलग लुक देखने को मिला था। इसी को लेकर अजय देवगन ने मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा था, “कोई फ्रेंचाइजी नहीं छोड़ता है ये।” अक्षय के आने से फिल्म की कॉमेडी का लेवल और बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म में अरशद वारसी, तुषार कपूर, संजय मिश्रा, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और जॉनी लीवर जैसे पुराने कलाकार भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। 2006 में शुरू हुआ था फ्रेंचाइजी का सफर
‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2006 में ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ से हुई थी। इसके बाद 2008 में ‘गोलमाल रिटर्न्स’, 2010 में ‘गोलमाल 3’ और 2017 में ‘गोलमाल अगेन’ रिलीज हुई। हर पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। करीब 9 साल के लंबे इंतजार के बाद अब इसका पांचवां हिस्सा आने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *