उम्मीद छोड़ चुके लोगों को मिला खोया फोन:मुजफ्फरपुर पुलिस ने बरामद कर लौटाए 106 मोबाइल; ₹1.92 करोड़ के 519 मोबाइल रिकवर

उम्मीद छोड़ चुके लोगों को मिला खोया फोन:मुजफ्फरपुर पुलिस ने बरामद कर लौटाए 106 मोबाइल; ₹1.92 करोड़ के 519 मोबाइल रिकवर

मोबाइल खोने या चोरी होने के बाद अधिकांश लोग उसकी वापसी की उम्मीद छोड़ देते हैं, लेकिन मुजफ्फरपुर पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” ऐसे लोगों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटा रहा है। अभियान के तहत पुलिस ने करीब 35 लाख रुपये मूल्य के 106 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की। मोबाइल पाकर खुश दिखे लोग, देखिए तस्वीरें… मोबाइल मिलने के बाद लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। कल्याणी निवासी मदन कुमार पटेल ने बताया कि मंदिर से घर लौटने के दौरान उचक्कों ने उनका मोबाइल छीन लिया था। घटना के बाद वह काफी परेशान थे और मोबाइल मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ चुके थे। लेकिन शिकायत के महज 15 दिनों के भीतर पुलिस ने उनका मोबाइल बरामद कर उन्हें सौंप दिया। उन्होंने कहा कि मोबाइल वापस मिलने की अब कोई उम्मीद नहीं थी, इसलिए पुलिस का यह प्रयास उनके लिए बड़ी राहत लेकर आया है। 4 महीने बाद पुलिस ने लौटाया मोबाइल औराई की रहने वाली आशा कुमारी ने बताया कि उनका मोबाइल 24 फरवरी को चोरी हो गया था। मोबाइल में कई जरूरी दस्तावेज और संपर्क नंबर थे, जिसके कारण वह काफी परेशान थीं। समय बीतने के साथ उन्होंने भी मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी और नया फोन खरीद लिया था। लेकिन करीब चार महीने बाद जब मुजफ्फरपुर पुलिस ने उनका मोबाइल वापस लौटाया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एसएसपी के निर्देश पर बनी थी विशेष टीम वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 2 फरवरी 2026 को जिले में गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन की पहचान और बरामदगी के लिए विशेष सांख्यिकी उपकरण बरामदगी इकाई (एसयूबीई) का गठन किया गया था। इस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन बरामद किए। 2026 में अब तक 519 मोबाइल लौटाए पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुल 519 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को वापस किया जा चुका है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कुल कीमत करीब 1 करोड़ 92 लाख रुपये है। ताजा कार्रवाई में बरामद 106 मोबाइल फोन की कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है। मोबाइल, लैपटॉप या आईपैड खो जाए तो क्या करें? मुजफ्फरपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल, लैपटॉप या आईपैड गुम अथवा चोरी हो जाता है तो वे निर्धारित प्रपत्र, क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा गूगल फॉर्म भरकर अपनी जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सएप नंबर 9431896700 पर उपलब्ध करा सकते हैं। सूचना मिलने के बाद तकनीकी सहायता से डिवाइस की खोज और बरामदगी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस पर बढ़ा लोगों का भरोसा ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार हो रही बरामदगी से आम लोगों का पुलिस पर भरोसा मजबूत हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने के लिए विशेष टीम लगातार काम कर रही है और आगे भी यह अभियान और तेज गति से जारी रहेगा। कई ऐसे लोग, जिन्होंने अपना मोबाइल हमेशा के लिए खोया हुआ मान लिया था, आज उसे वापस पाकर पुलिस का धन्यवाद कर रहे हैं। मोबाइल खोने या चोरी होने के बाद अधिकांश लोग उसकी वापसी की उम्मीद छोड़ देते हैं, लेकिन मुजफ्फरपुर पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” ऐसे लोगों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटा रहा है। अभियान के तहत पुलिस ने करीब 35 लाख रुपये मूल्य के 106 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की। मोबाइल पाकर खुश दिखे लोग, देखिए तस्वीरें… मोबाइल मिलने के बाद लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। कल्याणी निवासी मदन कुमार पटेल ने बताया कि मंदिर से घर लौटने के दौरान उचक्कों ने उनका मोबाइल छीन लिया था। घटना के बाद वह काफी परेशान थे और मोबाइल मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ चुके थे। लेकिन शिकायत के महज 15 दिनों के भीतर पुलिस ने उनका मोबाइल बरामद कर उन्हें सौंप दिया। उन्होंने कहा कि मोबाइल वापस मिलने की अब कोई उम्मीद नहीं थी, इसलिए पुलिस का यह प्रयास उनके लिए बड़ी राहत लेकर आया है। 4 महीने बाद पुलिस ने लौटाया मोबाइल औराई की रहने वाली आशा कुमारी ने बताया कि उनका मोबाइल 24 फरवरी को चोरी हो गया था। मोबाइल में कई जरूरी दस्तावेज और संपर्क नंबर थे, जिसके कारण वह काफी परेशान थीं। समय बीतने के साथ उन्होंने भी मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी और नया फोन खरीद लिया था। लेकिन करीब चार महीने बाद जब मुजफ्फरपुर पुलिस ने उनका मोबाइल वापस लौटाया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एसएसपी के निर्देश पर बनी थी विशेष टीम वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 2 फरवरी 2026 को जिले में गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन की पहचान और बरामदगी के लिए विशेष सांख्यिकी उपकरण बरामदगी इकाई (एसयूबीई) का गठन किया गया था। इस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन बरामद किए। 2026 में अब तक 519 मोबाइल लौटाए पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुल 519 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को वापस किया जा चुका है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कुल कीमत करीब 1 करोड़ 92 लाख रुपये है। ताजा कार्रवाई में बरामद 106 मोबाइल फोन की कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है। मोबाइल, लैपटॉप या आईपैड खो जाए तो क्या करें? मुजफ्फरपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल, लैपटॉप या आईपैड गुम अथवा चोरी हो जाता है तो वे निर्धारित प्रपत्र, क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा गूगल फॉर्म भरकर अपनी जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सएप नंबर 9431896700 पर उपलब्ध करा सकते हैं। सूचना मिलने के बाद तकनीकी सहायता से डिवाइस की खोज और बरामदगी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस पर बढ़ा लोगों का भरोसा ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार हो रही बरामदगी से आम लोगों का पुलिस पर भरोसा मजबूत हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने के लिए विशेष टीम लगातार काम कर रही है और आगे भी यह अभियान और तेज गति से जारी रहेगा। कई ऐसे लोग, जिन्होंने अपना मोबाइल हमेशा के लिए खोया हुआ मान लिया था, आज उसे वापस पाकर पुलिस का धन्यवाद कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *