चौथे सहयोग शिविर में उमड़ी फरियादियों की भीड़:बेगूसराय में जमीन विवाद-दिव्यांग पेंशन की समस्या लेकर पहुंचे लोग; तुरंत हुआ मामलों का निपटारा

चौथे सहयोग शिविर में उमड़ी फरियादियों की भीड़:बेगूसराय में जमीन विवाद-दिव्यांग पेंशन की समस्या लेकर पहुंचे लोग; तुरंत हुआ मामलों का निपटारा

बिहार सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन के देखरेख में आमजन की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का फायदा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आज विभिन्न पंचायतों में चौथे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन दिए। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, विद्युत, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, आपूर्ति, मनरेगा, आवास योजना सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। प्राप्त आवेदनों का विभागवार पंजीकरण किया गया। विभिन्न मामलों का निष्पादन मौके पर ही किया गया। शेष आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। सहयोग शिविर के दौरान आम नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना मकसद शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों, सुझावों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। साथ ही उनके तुरंत और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। सहयोग शिविर का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही नागरिकों को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। इधर, बीहट नगर परिषद के वार्ड संख्या-36 एवं 37 के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय विष्णुपुर चांद में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य पार्षद बबीता देवी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, वार्ड पार्षद अनवर मियां-रेणु सिंह और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। शिविर में लोगों ने राशन कार्ड से संबंधित समस्या, भूमि पर अवैध कब्जा, वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन, सड़क निर्माण, मरम्मत, बिजली पोल लगाने, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, जल निकासी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय विष्णुपुर चांद की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर आवेदन दिए। बिहार सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन के देखरेख में आमजन की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का फायदा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आज विभिन्न पंचायतों में चौथे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन दिए। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, विद्युत, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, आपूर्ति, मनरेगा, आवास योजना सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। प्राप्त आवेदनों का विभागवार पंजीकरण किया गया। विभिन्न मामलों का निष्पादन मौके पर ही किया गया। शेष आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। सहयोग शिविर के दौरान आम नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना मकसद शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों, सुझावों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। साथ ही उनके तुरंत और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। सहयोग शिविर का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही नागरिकों को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। इधर, बीहट नगर परिषद के वार्ड संख्या-36 एवं 37 के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय विष्णुपुर चांद में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य पार्षद बबीता देवी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, वार्ड पार्षद अनवर मियां-रेणु सिंह और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। शिविर में लोगों ने राशन कार्ड से संबंधित समस्या, भूमि पर अवैध कब्जा, वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन, सड़क निर्माण, मरम्मत, बिजली पोल लगाने, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, जल निकासी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय विष्णुपुर चांद की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर आवेदन दिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *