दरभंगा के बेनीपुर बाजार में आज एक युवक पर एक महिला का बैग छीनकर भागने का आरोप लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक महिला का बैग लेकर भाग रहा था। महिला के चिल्लाने पर बाजार में मौजूद लोगों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूर जाने के बाद लोगों ने युवक को दबोच लिया। पकड़ में आते ही भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और युवक को लात-घूंसे और बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उसे जमीन पर पटक-पटक कर भी मारा, जिससे मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला के बैग में लाखों रुपये मूल्य के सामान होने की बात कही जा रही है। हालांकि बैग में क्या-क्या सामान था और उसकी वास्तविक कीमत कितनी थी, इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि पुलिस ने भीड़ के बीच फंसे युवक को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। हालांकि युवक की वर्तमान स्थिति और उसे पुलिस के हवाले किए जाने को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें भी मिली है,लेकिन अभी तक युवक को पुलिस को नहीं सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि युवक कहां है और उसकी क्या स्थिति है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में लोगों के बीच काफी चर्चा रही। वायरल वीडियो को लेकर भी विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बैग में मौजूद सामान और घटना के वास्तविक तथ्यों का पता लगाने में जुटी हुई है। दरभंगा के बेनीपुर बाजार में आज एक युवक पर एक महिला का बैग छीनकर भागने का आरोप लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक महिला का बैग लेकर भाग रहा था। महिला के चिल्लाने पर बाजार में मौजूद लोगों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूर जाने के बाद लोगों ने युवक को दबोच लिया। पकड़ में आते ही भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और युवक को लात-घूंसे और बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उसे जमीन पर पटक-पटक कर भी मारा, जिससे मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला के बैग में लाखों रुपये मूल्य के सामान होने की बात कही जा रही है। हालांकि बैग में क्या-क्या सामान था और उसकी वास्तविक कीमत कितनी थी, इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि पुलिस ने भीड़ के बीच फंसे युवक को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। हालांकि युवक की वर्तमान स्थिति और उसे पुलिस के हवाले किए जाने को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें भी मिली है,लेकिन अभी तक युवक को पुलिस को नहीं सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि युवक कहां है और उसकी क्या स्थिति है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में लोगों के बीच काफी चर्चा रही। वायरल वीडियो को लेकर भी विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बैग में मौजूद सामान और घटना के वास्तविक तथ्यों का पता लगाने में जुटी हुई है।


