Patrika Election Analysis: ‘वेदासंदूर’ किंगमेकर नहीं, सत्ता के रुझान का सटीक बैरोमीटर, क्या जारी रहेगी ट्रेंड?

Patrika Election Analysis: ‘वेदासंदूर’ किंगमेकर नहीं, सत्ता के रुझान का सटीक बैरोमीटर, क्या जारी रहेगी ट्रेंड?

Tamil Nadu Assembly Elections: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में वेदासंदूर सीट एक बार फिर चर्चा में है। इस सीट को ‘किंगमेकर’ कहना पूरी तरह तथ्यात्मक नहीं है। हालांकि उपलब्ध चुनावी रिकॉर्ड के अनुसार, 1971 के बाद से यह सीट राज्य के सत्ता रुझान का एक मजबूत संकेतक जरूर रही है, जहां जीतने वाली पार्टी अक्सर सरकार भी बनाती रही है।

1971 के बाद ‘किंगमेकर’ बना स्पष्ट ट्रेंड

1971 में DNK के पी. मुथुसामी की जीत के साथ ‘किंगमेकर’ पैटर्न उभरना शुरू हुआ। 1977 से 1984 के बीच AIADMK
के एस.एम. वासन और वी.पी. बालासुब्रमण्यम की जीत उस दौर में पार्टी की सत्ता के साथ मेल खाती है, जब एम.जी. रामचंद्रन मुख्यमंत्री थे। 1989 में DNK की वापसी के साथ मुथुसामी ने फिर सीट जीती। 1991 से 2001 के बीच यह सीट DNK और AIADMK के बीच बदलती रही, लेकिन हर बार वही दल सत्ता में आया जिसने यहां जीत दर्ज की।

2006 में अपवाद पर ट्रेंड कायम

साल 2006 में कांग्रेस के एम. धनदापानी जीते, जबकि DMK ने सहयोगियों के साथ सरकार बनाई। यह एक अपवाद था, लेकिन व्यापक गठबंधन समीकरणों के कारण सत्ता का रुझान उसी खेमे में रहा। हाल ही हुए चुनावों में भी वेदासंदूर सीट का पैटर्न बरकरार रहा है। साल 2011 और 2016 में AIADMK के एस. पलानीचामी और वीपीबी परमासिवम की जीत पार्टी की सरकार से मेल खाती है। 2021 में DMK के एस. गांधिराजन की जीत के साथ पार्टी की सत्ता में वापसी हुई।

वेदासंदूर ‘किंगमेकर’ नहीं

पूर्व विधायक वीपीबी परमासिवम के अनुसार, वेदासंदूर का मतदाता अपेक्षाकृत तटस्थ और राजनीतिक रूप से जागरूक है, जो राज्य के व्यापक जनमत को प्रतिबिंबित करता है। 2026 का चुनावी मुकाबला DMK और AIADMK के बीच है। DMK सरकार अपने कामकाज और कल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा जता रही है, जबकि AIADMK एंटी-इंकंबेंसी और स्थानीय मुद्दों को उठा रही है। स्पष्ट है कि वेदासंदूर कोई किंगमेकर नहीं, बल्कि तमिलनाडु की सत्ता की दिशा का एक विश्वसनीय संकेतक है। इसके अलावा 2026 में भी इसका परिणाम व्यापक जनादेश का रुख बताने में अहम भूमिका निभा सकता है।

PM मोदी ने तमिलनाडु में किया रोड शो

तमिलनाडु में PM मोदी ने नागरकोविल में करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो किया। यहां मोदी ने विकसित तमिलनाडु के निर्माण के लिए मतदान की अपील की। इस दौरान तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी उनके साथ थे। रोड शो के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने नागरकोइल में डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इसके साथ ही, अपने रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सीएम एम.जी. रामचंद्रन (MGR) और DMK के संस्थापक और पूर्व सीएम सी.एन. सी. एन. अन्नादुरै को पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *