हरियाणा के पानीपत में लिव-इन में रह रही लेडी प्रोफेसर ने पिता- भाई पर 14 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। प्रोफेसर का कहना है कि उसके भाई कॉलेज से किडनैप करने की कोशिश कर चुके हैं। परिवार ने उन्हें मरवाने के लिए पानीपत के बदमाशों को सुपारी भी दी है। अब महिला ने पानीपत पुलिस को पिता और भाइयों के खिलाफ शिकायत दी है। महिला का कहना है कि उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन दी जाए। परिवार से जान का खतरा है। उधर, पिता ने भी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो प्रोफेसर बेटी ने खुद थाने पहुंचकर एफिडेविट दिया कि मैं बालिग हूं। महिला का कहना है कि वह अपने पार्टनर से शादी करना चाहती है। पहले सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… प्रापर्टी डीलर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप पानीपत के एक निजी कॉलेज की लेडी प्रोफेसर फरीदाबाद के प्रॉपटी डीलर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। प्रॉपर्टी डीलर पहले से शादीशुदा है, जबकि महिला की अभी शादी नहीं हुई है। महिला के घर से जाने के बाद पिता ने पुलिस को बेटी की किडनैपिंग की शिकायत दी। पिता बोले- बेटी को किडनैप किया पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पार्टनर ने तांत्रिक विद्या और वशीकरण कर बेटी को अपने वश में कर रखा है, उसका अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच की तो महिला खुद ही थाने पहुंच गई। महिला ने अपने बयानों में कहा कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ रह रही है। पार्टनर से शादी करना चाहती हूं महिला का कहना है कि उसे किसी ने किडनैप नहीं किया है। मैं अपने पार्टनर के साथ शादी करना चाहती हूं। यदि भविष्य में उन्हें या उनके पार्टनर को कुछ भी होता है, तो इसके जिम्मेदार उनके पिता, भाई और परिवार के अन्य सदस्य होंगे। अब पढ़िए महिला ने अपनी शिकायत में क्या कहा… वीडियो में महिला ने क्या आरोप लगाए…


