पूर्व विधायक बोले-‘किसानों को गुलाम बनाने वाली नीतियां बंद हो’:बेतिया में किसानों ने निकाला विरोध मार्च, कृषि व्यापार समझौता रद्द हो
बेतिया में अखिल भारतीय किसान महासभा ने रविवार को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस पर विरोध मार्च निकाला। इस दौरान केंद्र-राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई गई। मार्च के बाद कलेक्ट्रेट के सामने एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।…

