बेगूसराय-पटना के बीच गंगा पर डबल ट्रैक रेलवे ब्रिज तैयार:42 बोगियों में गिट्टी लोडकर दौड़ाई गई मालगाड़ी, जुलाई से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो सकती है
गंगा नदी पर बेगूसराय और पटना के बीच बहुप्रतीक्षित नया डबल ट्रैक रेल पुल पूरी तरह तैयार हो गया है। राजेंद्र सेतु के समानांतर गंगा नदी पर बने हाथीदह-सिमरिया डबल ट्रैक रेल पुल का लोड टेस्ट (भार विक्षेपण परीक्षण) सफलतापूर्वक हो गया है। टेस्टिंग के दौरान राजेंद्र पुल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 से 42…


