बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद धरहरा प्रखंड में जश्न का माहौल देखा गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक क्षेत्र भ्रमण कर अपनी खुशी का इजहार किया। धरहरा उत्तरी मंडल अध्यक्ष प्रीतम साह के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय काली मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। कार्यकर्ताओं ने राज्य की समृद्धि और नए मुख्यमंत्री के सफल कार्यकाल के लिए प्रार्थना की। पूजा के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से मिलकर शुभकामनाएं साझा कीं और संगठन को मजबूत करने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने का संदेश दिया। मंडल अध्यक्ष प्रीतम साह ने इस अवसर को भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि नए नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। साह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन की मजबूती के लिए लगातार सक्रिय रहें। साथ ही, सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री मनीष कुमार मोती, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा उर्फ चंदन कुमारी, उपाध्यक्ष गौरव कुमार, धनंजय कुमार, राखी देवी, सुरेखा कुमारी, बंटी कुमार सिंह और ओम कमल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद धरहरा प्रखंड में जश्न का माहौल देखा गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक क्षेत्र भ्रमण कर अपनी खुशी का इजहार किया। धरहरा उत्तरी मंडल अध्यक्ष प्रीतम साह के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय काली मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। कार्यकर्ताओं ने राज्य की समृद्धि और नए मुख्यमंत्री के सफल कार्यकाल के लिए प्रार्थना की। पूजा के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से मिलकर शुभकामनाएं साझा कीं और संगठन को मजबूत करने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने का संदेश दिया। मंडल अध्यक्ष प्रीतम साह ने इस अवसर को भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि नए नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। साह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन की मजबूती के लिए लगातार सक्रिय रहें। साथ ही, सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री मनीष कुमार मोती, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा उर्फ चंदन कुमारी, उपाध्यक्ष गौरव कुमार, धनंजय कुमार, राखी देवी, सुरेखा कुमारी, बंटी कुमार सिंह और ओम कमल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


