दरभंगा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर जिलेभर में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों की ओर से बाबा साहेब को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। जिला पश्चिमी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान के नेतृत्व में लहेरियासराय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर भव्य पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण से हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के प्रतीक हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने कहा कि पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। केवटी में विधायक ने किया माल्यार्पण केवटी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रखंड मुख्यालय परिसर में सामूहिक आयोजन
केवटी प्रखंड परिसर में भी अंबेडकर जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रखंड प्रमुख जिवछी देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सामूहिक माल्यार्पण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र मोहन पासवान ने कहा कि बाबा साहेब की ओर से दिया गया संविधान समानता और न्याय की मजबूत नींव है। थाना अध्यक्ष सदन राम ने समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। अनुसूचित जाति कर्मचारी संघ के शिक्षकों ने शिक्षा के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक जागरूकता पहुंचाने का संकल्प लिया। मिल्लत कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन मिल्लत कॉलेज दरभंगा में आईक्यूएसी, एनएसएस और राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त देखरेख में संभाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षकों ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
निबंध प्रतियोगिता में नूरजबीन प्रथम, निगार फातमा द्वितीय और मुस्कान खातून तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि संभाषण प्रतियोगिता में निगार फातमा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान सभी कार्यक्रमों में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बाबा साहेब का ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करने के लिए उनके विचारों को अपनाने पर जोर दिया गया। दरभंगा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर जिलेभर में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों की ओर से बाबा साहेब को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। जिला पश्चिमी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान के नेतृत्व में लहेरियासराय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर भव्य पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण से हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के प्रतीक हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने कहा कि पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। केवटी में विधायक ने किया माल्यार्पण केवटी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रखंड मुख्यालय परिसर में सामूहिक आयोजन
केवटी प्रखंड परिसर में भी अंबेडकर जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रखंड प्रमुख जिवछी देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सामूहिक माल्यार्पण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र मोहन पासवान ने कहा कि बाबा साहेब की ओर से दिया गया संविधान समानता और न्याय की मजबूत नींव है। थाना अध्यक्ष सदन राम ने समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। अनुसूचित जाति कर्मचारी संघ के शिक्षकों ने शिक्षा के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक जागरूकता पहुंचाने का संकल्प लिया। मिल्लत कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन मिल्लत कॉलेज दरभंगा में आईक्यूएसी, एनएसएस और राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त देखरेख में संभाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षकों ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
निबंध प्रतियोगिता में नूरजबीन प्रथम, निगार फातमा द्वितीय और मुस्कान खातून तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि संभाषण प्रतियोगिता में निगार फातमा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान सभी कार्यक्रमों में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बाबा साहेब का ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करने के लिए उनके विचारों को अपनाने पर जोर दिया गया।


