Novak Djokovic का टूटा ऐतिहासिक रिकॉर्ड, साल 2006 के बाद पहली बार किसी Grand Slam के पहले दौर में हारे

Novak Djokovic का टूटा ऐतिहासिक रिकॉर्ड, साल 2006 के बाद पहली बार किसी Grand Slam के पहले दौर में हारे

दिग्गज खिलाड़ी और रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच अपने करियर में पहली बार यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। उन्हें अर्जेंटीना के मारियानो नावोन ने पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में 7-6 (5), 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से हराया। यूएस ओपन के पहले दौर में जोकोविच का रिकॉर्ड 19-0 था और उन्होंने 2006 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद से किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच नहीं हारा था।लेकिन फ्लशिंग मीडोज में चौथी वरीयता प्राप्त और चार बार के चैंपियन 39 वर्षीय जोकोविच काफी परेशाननजर आए। साढ़े चार घंटे से अधिक चले इस मैच के दौरान उन्हें उल्टी हुई और पैरों में भी तकलीफ हुई। जोकोविच यूएस ओपन में तीसरे दौर से पहले कभी नहीं हारे थे।इसे भी पढ़ें: Novak Djokovic बोले, सिनसिनाटी में जल्दी हारने से US Open की तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समयपहले सेट के दौरान उनका मैच बीच में ही रोक दिया गया ताकि बारिश के कारण आर्थर ऐश स्टेडियम की छत को बंद किया जा सके। इससे पहले तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला और 11वीं वरीयता प्राप्त मार्टा कोस्त्युक ने महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। पेगुला ने एलेना-गैब्रिएला रूसे को 6-3, 6-2 से हराया।इसे भी पढ़ें: Carlos Alcaraz US Open में खिताब बचाने उतरेंगे, चोट से उबरकर करेंगे वापसीइस सत्र में सर्वाधिक 46 मैच जीतने वाली पेगुला का अगला मुकाबला वीनस विलियम्स और वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी सोफिया केनिन के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। पेगुला ने कहा, ‘‘मैदान में उतरने से पहले मैं बहुत घबराई हुई थी, लेकिन मेरे कोच ने कहा कि मैंने अच्छा प्रदर्शन किया।’’ कोस्त्युक ने स्टॉर्म हंटर को 6-4, 6-1 से हराकर साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। इससे पहले वह फ्रेंच ओपन और विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थीं।पुरुष एकल में 2021 के चैंपियन और सातवीं वरीयता प्राप्त दनिल मेदवेदेव ने ह्यूगो गैस्टन को 6-4, 6-2, 6-4 से हराया। पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले मेदवेदेव ने कहा, ‘‘पिछले कुछ सप्ताह आसान नहीं थे। लेकिन मुझे खुशी है कि आज मैं शानदार टेनिस का प्रदर्शन करने में सफल रहा।’’ अमेरिका के 20वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल ने कोलमैन वोंग से पहले सेट के टाईब्रेक में हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 6-7 (3), 6-1, 6-3, 6-3 से जीत हासिल की।इसे भी पढ़ें: US Open में Aryna Sabalenka लगातार तीसरा खिताब जीतकर हैट्रिक लगाने उतरेंगीमहिला एकल के पहले दौर में उलटफेर भी देखने को मिला क्योंकि दो बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन और 27वीं वरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेज्सिकोवा, कामिला रखिमोवा से 7-6 (4), 6-2 से हार गईं। 

दिग्गज खिलाड़ी और रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच अपने करियर में पहली बार यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। उन्हें अर्जेंटीना के मारियानो नावोन ने पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में 7-6 (5), 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से हराया। यूएस ओपन के पहले दौर में जोकोविच का रिकॉर्ड 19-0 था और उन्होंने 2006 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद से किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच नहीं हारा था।

लेकिन फ्लशिंग मीडोज में चौथी वरीयता प्राप्त और चार बार के चैंपियन 39 वर्षीय जोकोविच काफी परेशाननजर आए। साढ़े चार घंटे से अधिक चले इस मैच के दौरान उन्हें उल्टी हुई और पैरों में भी तकलीफ हुई। जोकोविच यूएस ओपन में तीसरे दौर से पहले कभी नहीं हारे थे।

इसे भी पढ़ें: Novak Djokovic बोले, सिनसिनाटी में जल्दी हारने से US Open की तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

पहले सेट के दौरान उनका मैच बीच में ही रोक दिया गया ताकि बारिश के कारण आर्थर ऐश स्टेडियम की छत को बंद किया जा सके। इससे पहले तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला और 11वीं वरीयता प्राप्त मार्टा कोस्त्युक ने महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। पेगुला ने एलेना-गैब्रिएला रूसे को 6-3, 6-2 से हराया।

इसे भी पढ़ें: Carlos Alcaraz US Open में खिताब बचाने उतरेंगे, चोट से उबरकर करेंगे वापसी

इस सत्र में सर्वाधिक 46 मैच जीतने वाली पेगुला का अगला मुकाबला वीनस विलियम्स और वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी सोफिया केनिन के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। पेगुला ने कहा, ‘‘मैदान में उतरने से पहले मैं बहुत घबराई हुई थी, लेकिन मेरे कोच ने कहा कि मैंने अच्छा प्रदर्शन किया।’’ कोस्त्युक ने स्टॉर्म हंटर को 6-4, 6-1 से हराकर साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। इससे पहले वह फ्रेंच ओपन और विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थीं।

पुरुष एकल में 2021 के चैंपियन और सातवीं वरीयता प्राप्त दनिल मेदवेदेव ने ह्यूगो गैस्टन को 6-4, 6-2, 6-4 से हराया। पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले मेदवेदेव ने कहा, ‘‘पिछले कुछ सप्ताह आसान नहीं थे। लेकिन मुझे खुशी है कि आज मैं शानदार टेनिस का प्रदर्शन करने में सफल रहा।’’ अमेरिका के 20वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल ने कोलमैन वोंग से पहले सेट के टाईब्रेक में हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 6-7 (3), 6-1, 6-3, 6-3 से जीत हासिल की।

इसे भी पढ़ें: US Open में Aryna Sabalenka लगातार तीसरा खिताब जीतकर हैट्रिक लगाने उतरेंगी

महिला एकल के पहले दौर में उलटफेर भी देखने को मिला क्योंकि दो बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन और 27वीं वरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेज्सिकोवा, कामिला रखिमोवा से 7-6 (4), 6-2 से हार गईं।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *