सीधी में रामपुर नैकिन CMO को नोटिस जारी:आपदा बैठक से अनुपस्थित रहने पर एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

सीधी में रामपुर नैकिन CMO को नोटिस जारी:आपदा बैठक से अनुपस्थित रहने पर एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

सीधी जिले के रामपुर नैकिन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय आपदा प्रबंधन बैठक से अनुपस्थित रहने पर नगरपालिका सीएमओ को नोटिस जारी किया जाएगा। चुरहट एसडीएम विकास कुमार आनंद ने शनिवार दोपहर 2 बजे यह निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूचना के बावजूद बैठक में शामिल न होने वाले सीएमओ से जवाब तलब किया जाएगा और यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो मामले को वरिष्ठ स्तर पर भेजकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस सख्त रुख से विभागीय अमले में हड़कंप मच गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी वर्षाकाल और संभावित आपदा परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने दोनों नगरपालिकाओं को निर्देश दिए कि जहां नालियों का निर्माण कार्य चल रहा है, उसे 15 जून से पहले हर हाल में पूरा किया जाए। साथ ही, नालियों की साफ-सफाई भी समय रहते सुनिश्चित की जाए ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। बैठक में बाणसागर और गुलाबसागर डैम के गेट एक साथ खुलने की स्थिति में प्रभावित होने वाले गांवों की सूची भी तैयार की गई। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि डैम के गेट खोलने की सूचना समय पर एसडीएम और तहसीलदार को अनिवार्य रूप से दी जाए। इन मामलों पर रहा फोकस जर्जर और खतरनाक मकानों को चिन्हित कर उन्हें हटाने (डिस्मेंटल) के निर्देश दिए गए। स्कूलों में भी जर्जर भवनों में कक्षाएं संचालित न करने के लिए कहा गया। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी गाड़ियों में रस्सी, टॉर्च, जैकेट और फर्स्ट एड किट रखने के निर्देश भी दिए गए। वर्षाकाल में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और सर्पदंश जैसी घटनाओं से निपटने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) स्तर पर पर्याप्त दवाइयों एवं एंटी वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश भी बैठक में दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपदा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *