आज अखबार नहीं, दरभंगा की कल की 5 बड़ी खबरें:पेट्रोल पंप पर ग्राहक से मारपीट, लूटकांड में आरोपी गिरफ्तार; सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौत

आज अखबार नहीं, दरभंगा की कल की 5 बड़ी खबरें:पेट्रोल पंप पर ग्राहक से मारपीट, लूटकांड में आरोपी गिरफ्तार; सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौत

दरभंगा में मजदूर दिवस (1 मई 2026) के दिन कई बड़ी घटनाएं हुईं। बहेड़ी थाना क्षेत्र में बैंक से रुपए निकालकर घर लौट रही महिला से लूट मामले में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी के घर से नकद राशि के साथ एक मोबाइल, पासबुक और चेकबुक भी बरामद किए गए हैं। इधर, मामूली कहासुनी के बाद पेट्रोल पंप संचालक और कर्मियों ने एक ग्राहक की जमकर पिटाई कर दी। मामला बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित डुमरी रोड पर पुराने पेट्रोल पंप का है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं एक मई की दरभंगा की 5 बड़ी खबरें… 1. दरभंगा से लूट के 2 लाख कटिहार से जब्त:2 दिन पहले हुई थी वारदात, आरोपी घर छोड़ कर फरार दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर लौट रही महिला से दो लाख रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस को सफलता मिली है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र से लूट की पूरी राशि ₹2,00,000 बरामद कर ली है। हालांकि, मुख्य आरोपी अब भी फरार है। छापेमारी कर आरोपी के घर से नकद राशि के साथ एक मोबाइल, पासबुक और चेकबुक भी बरामद किए गए हैं। एक आरोपी की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पूरी खबर पढ़ें… 2. पेट्रोल पंप पर कर्मी ने ग्राहक को पीटा:दरभंगा में तेल देने को लेकर हुआ था झगड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल दरभंगा में मामूली कहासुनी के बाद पेट्रोल पंप संचालक और कर्मियों ने एक ग्राहक की जमकर पिटाई कर दी। मामला बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित डुमरी रोड पर पुराने पेट्रोल पंप का है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेट्रोल पंप पर काफी भीड़ थी। इसी दौरान एक ग्राहक और पंप संचालक के बीच पेट्रोल देने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। पूरी खबर पढ़ें… 3. ऑटो लूटकांड में एक आरोपी गिरफ्तार:गाड़ी को सस्ते दाम में बेचकर बदमाशों ने पैसा बांट लिया था, हथियार के बल पर हुई थी लूट दरभंगा में पुलिस ने ऑटो लूटकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना 1 अगस्त 2025 की है।रात 2 बजे के करीब पुतई गांव निवासी मो. गुलजार अपने परिजनों को स्टेशन छोड़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में बघांत पेट्रोल पंप के पास अज्ञात अपराधियों ने रोक लिया। ऑटो और 2 मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर फायरिंग भी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें… 4. स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर:ससुर-दामाद की मौत, गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे; फोर व्हीलर सड़क किनारे पलटी दरभंगा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर बाइक सवार ससुर और दामाद की मौत हो गई। गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतकों की पहचान सनहपुर पंचायत के मकनपुरा गांव निवासी संतोष कुमार साह(45) और कुम्हरौली निवासी ससुर रामभरोस साह(65) के तौर पर हुई है। घटना कमतौल-भरवाड़ा मुख्य मार्ग पर इटौखर पोखर के पास की है। पूरी खबर पढ़ें.. 5. दरभंगा में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगा:50 प्रतिशत छूट के साथ निपटेंगे चालान के मामले दरभंगा में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार की लोक अदालत में खास बात यह है कि यातायात और जिला परिवहन विभाग से जुड़े मामलों को भी शामिल किया गया है। इसके तहत ट्रैफिक चालान, वाहन दस्तावेज, परमिट, टैक्स सहित परिवहन से संबंधित लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला जज अजय कुमार शर्मा और जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। पूरी खबर पढ़ें… दरभंगा में मजदूर दिवस (1 मई 2026) के दिन कई बड़ी घटनाएं हुईं। बहेड़ी थाना क्षेत्र में बैंक से रुपए निकालकर घर लौट रही महिला से लूट मामले में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी के घर से नकद राशि के साथ एक मोबाइल, पासबुक और चेकबुक भी बरामद किए गए हैं। इधर, मामूली कहासुनी के बाद पेट्रोल पंप संचालक और कर्मियों ने एक ग्राहक की जमकर पिटाई कर दी। मामला बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित डुमरी रोड पर पुराने पेट्रोल पंप का है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं एक मई की दरभंगा की 5 बड़ी खबरें… 1. दरभंगा से लूट के 2 लाख कटिहार से जब्त:2 दिन पहले हुई थी वारदात, आरोपी घर छोड़ कर फरार दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर लौट रही महिला से दो लाख रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस को सफलता मिली है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र से लूट की पूरी राशि ₹2,00,000 बरामद कर ली है। हालांकि, मुख्य आरोपी अब भी फरार है। छापेमारी कर आरोपी के घर से नकद राशि के साथ एक मोबाइल, पासबुक और चेकबुक भी बरामद किए गए हैं। एक आरोपी की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पूरी खबर पढ़ें… 2. पेट्रोल पंप पर कर्मी ने ग्राहक को पीटा:दरभंगा में तेल देने को लेकर हुआ था झगड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल दरभंगा में मामूली कहासुनी के बाद पेट्रोल पंप संचालक और कर्मियों ने एक ग्राहक की जमकर पिटाई कर दी। मामला बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित डुमरी रोड पर पुराने पेट्रोल पंप का है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेट्रोल पंप पर काफी भीड़ थी। इसी दौरान एक ग्राहक और पंप संचालक के बीच पेट्रोल देने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। पूरी खबर पढ़ें… 3. ऑटो लूटकांड में एक आरोपी गिरफ्तार:गाड़ी को सस्ते दाम में बेचकर बदमाशों ने पैसा बांट लिया था, हथियार के बल पर हुई थी लूट दरभंगा में पुलिस ने ऑटो लूटकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना 1 अगस्त 2025 की है।रात 2 बजे के करीब पुतई गांव निवासी मो. गुलजार अपने परिजनों को स्टेशन छोड़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में बघांत पेट्रोल पंप के पास अज्ञात अपराधियों ने रोक लिया। ऑटो और 2 मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर फायरिंग भी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें… 4. स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर:ससुर-दामाद की मौत, गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे; फोर व्हीलर सड़क किनारे पलटी दरभंगा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर बाइक सवार ससुर और दामाद की मौत हो गई। गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतकों की पहचान सनहपुर पंचायत के मकनपुरा गांव निवासी संतोष कुमार साह(45) और कुम्हरौली निवासी ससुर रामभरोस साह(65) के तौर पर हुई है। घटना कमतौल-भरवाड़ा मुख्य मार्ग पर इटौखर पोखर के पास की है। पूरी खबर पढ़ें.. 5. दरभंगा में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगा:50 प्रतिशत छूट के साथ निपटेंगे चालान के मामले दरभंगा में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार की लोक अदालत में खास बात यह है कि यातायात और जिला परिवहन विभाग से जुड़े मामलों को भी शामिल किया गया है। इसके तहत ट्रैफिक चालान, वाहन दस्तावेज, परमिट, टैक्स सहित परिवहन से संबंधित लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला जज अजय कुमार शर्मा और जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। पूरी खबर पढ़ें…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *