रेवाड़ी में शुक्रवार रात 8 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो गया। आज उम्मीदवार घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट मांगेंगे। बृहस्पतिवार को प्रचार के अंतिम दिन स्वास्थ्य मंत्री आरती राव (भाजपा) और पूर्व विधायक चिरंजीव राव (कांग्रेस) के प्रचार की कमान संभाली। बाहर से कोई बड़ा नेता प्रचार के लिए नहीं पहुंचा। मतदान को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियों को पुख्ता किया है। पुलिस अलर्ट मोड में आ चुकी है और रेवाड़ी-धारूहेड़ा 10 मई को करीब 1.47 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनावी शोर से मिला छुटकारा पिछले करीब 15 दिन से शहर की गलियां और सड़कें चुनावी शोर से गूंज रही थी। जिससे लोगों विशेषकर विद्यार्थियों और बुजुर्गों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। चुनावी प्रचार बंद होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिला प्रशासन ने 10 मई को (चुनाव ड्यूटी को छोड़कर) सभी के वेतनिक अवकाश की घोषणा की है। रेवाड़ी-धारूहेड़ा में 55 जगह मतदान रेवाड़ी के 1.20 लाख मतदाताओं के लिए 35 जगह 99 बूथ और धारूहेड़ा में 20 जगह 27 बूथे बनाए गए हैं। जहां पुलिस के 11 सौ जवानों के साथ होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे। पुलिस की एक कंपनी की अलग से तैनाती की गई है। मतदान के लिए 27 पेट्रोलिंग पार्टी बनाई गई हैं। डीएसपी को ओवरलाल इंचार्ज बनाया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि मतदाताओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


