Nizamabad में चाय दुकानदार ने पुलिस थाने में लगाई आग, Bheemgal में प्रदर्शन

Nizamabad में चाय दुकानदार ने पुलिस थाने में लगाई आग, Bheemgal में प्रदर्शन

निजामाबाद, पांच अक्टूबर तेलंगाना के निजामाबाद जिले में सोमवार को 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने पुलिस थाना परिसर में खुद को आग लगाकर ‘‘आत्महत्या’’ करने का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना के विरोध में भीमगल कस्बे में कुछ स्थानीय निवासियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों से चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एक मामूली मामला दर्ज करने वाले एक पुलिस उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दो स्थानीय पत्रकारों की कथित धमकियों से परेशान होकर व्यक्ति पुलिस थाने पहुंचा और परिसर में खुद को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने देर रात तक चाय की दुकान खुली रखने के आरोप में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया था और पुलिस उपनिरीक्षक ने उसे अदालत में जुर्माना भरने के लिए कहा था।

निजामाबाद के पुलिस आयुक्त पी. साई चैतन्य ने कहा कि इस मामले में पुलिस की कोई गलती नहीं थी। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *